Air India : रात में एयर होस्टेस के रूम में घुसा हमलावर, फर्श पर घसीटा
Published by : Amitabh Kumar Updated At : 18 Aug 2024 8:51 AM
Air India Plane
Air India : लंदन के एक होटल में एयर इंडिया की एयर होस्टेस के साथ बदसलूकी की खबर आ रही है. हमलावर उसके कमरे में घुसा जिसे बाद में पकड़ लिया गया.
Air India : लंदन के एक होटल में एयर इंडिया की एयर होस्टेस के साथ बदसलूकी की गई. बताया जा रहा है कि उसके कमरे में अचानक एक शख्स घुस गया जिसने उसके साथ बदसलूकी शुरू कर दी. इसके बाद एयर होस्टेस जोर-जोर से चिल्लाने लगी. उसकी आवाज सुनकर अगल-बगल के कमरे में रुके उनके साथी पहुंच गए. उन्हें देखकर हमलावर वहां से भागने लगा, हालांकि उसे पकड़ लिया गया.
पूरे घटनाक्रम के बाद एयर होस्टेस के शरीर पर चोट के निशान पाए गए. एयर होस्टेस पर हैंगर से वार किया गया था. उसे फर्श पर भी घसीटा गया था. चोट लगने की वजह से उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया. घटना पिछले सप्ताह की बताई जा रही है. द हिंदू ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि, क्रू मेंबर को अस्पताल ले जाया गया और अब वह मुंबई वापस आ रही है. एयर इंडिया के प्रवक्ता ने घटना की पुष्टि की है. उसकी ओर से कहा गया है कि घटना निंदनीय है. जिस होटल में यह घटना हुई वो एक बड़ी इंटरनेशनल चेन द्वारा संचालित है. स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर एयर इंडिया कानूनी कार्रवाई में जुट गया है.
Read Also : Air India Flight: विस्तारा के बाद अब बाल-बाल बची एयर इंडिया की फ्लाइट, गोवा एयरपोर्ट पर टला बड़ा हादसा
फर्श पर घसीटा गया एयर होस्टेस को
टाइम्स ऑफ इंडिया ने इस संबंध में खबर प्रकाशित की है जिसमें सूत्रों के हवाले से बताया गया कि घटना आधी रात के बाद हुई. एयर इंडिया की कई उड़ानों के चालक दल के सदस्य वहां ठहरे हुए थे. चालक दल की सदस्य सो रही थी, तभी रात करीब 1.30 बजे एक हमलावर उसके कमरे में घुस गया. हमलावर को देखकर वह चौंक गई और मदद के लिए चिल्लाने लगी. हमलावर ने कपड़े के हैंगर से उस पर हमला किया. जब वह दरवाजे की ओर भागने की कोशिश कर रही थी, तो उसे फर्श पर घसीटा गया. हमले के बाद वह ड्यूटी पर वापस नहीं जा सकी और क्रू के एक सदस्य के साथ वहीं रुकी रही.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










