Video : अभिजीत दीपके ने देवेंद्र महतो से की बात, झारखंड में छात्रों पर हुई पुलिस कार्रवाई पर क्या बोले देखें

Updated:
विज्ञापन

कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके, फोटो एएनआई

Video : झारखंड में छात्रों पर हुई पुलिस कार्रवाई को लेकर अभिजीत दीपके ने सरकार और प्रशासन से पूछा कि राजनीतिक दलों के प्रदर्शन के दौरान आंसू गैस और लाठीचार्ज का इस्तेमाल क्यों नहीं होता? देखें देवेंद्र महतो को लेकर उन्होंने क्या कहा.

विज्ञापन

Video : महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजी नगर में CJP संस्थापक अभिजीत दीपके ने झारखंड में छात्रों पर हुई पुलिस कार्रवाई पर रिएक्शन दिया. उन्होंने कहा कि जब राजनीतिक दल प्रदर्शन करते हैं तो उन पर आंसू गैस के गोले और लाठीचार्ज क्यों नहीं किया जाता, लेकिन छात्रों के खिलाफ इनका इस्तेमाल क्यों होता है? दीपके ने दावा किया कि उन्होंने छात्र नेता देवेंद्र महतो से बात की है. महतो ने उन्हें बताया कि नौ दिनों से अनशन पर होने के बावजूद पुलिस ने उन पर लाठीचार्ज किया.

दीपके ने कहा कि देश की सभी सरकारों को सोचना चाहिए कि छात्रों पर कथित अत्याचार से उन्हें क्या हासिल हो रहा है. उन्होंने कहा कि छात्रों के साथ ऐसी बर्बरता नहीं होनी चाहिए. दीपके ने देवेंद्र महतो और आंदोलन कर रहे छात्रों को समर्थन देने का भरोसा दिया. उन्होंने बताया कि उनकी टीम झारखंड में छात्रों के साथ मिलकर काम कर रही है.


ये भी पढ़ें: झारखंड छात्र आंदोलन में लाठी चार्च का मुद्दा गरमाया, मनोज तिवारी ने राहुल गांधी को दी चुनौती; प्रियंका ने दिया ये जवाब

झारखंड में क्यों आंदोलन कर रहे हैं छात्र?

झारखंड में छात्र 25 जुलाई से जेपीएससी और जेएसएससी की भर्ती परीक्षाओं में सुधार और कुछ परीक्षाओं को रद्द करने की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं. सोमवार, 10 अगस्त को बड़ी संख्या में छात्रों ने अपनी मांगों को लेकर विधानसभा की ओर मार्च किया. पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की. इस दौरान स्थिति बिगड़ गई और पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर पानी की बौछारें कीं, आंसू गैस के गोले छोड़े और लाठीचार्ज किया. पुलिस की इस कार्रवाई के बाद छात्रों में नाराजगी और बढ़ गई. छात्र अपनी मांगों को लेकर आंदोलन जारी रखने की बात कह रहे हैं.


विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola