ePaper

Gujarat Election 2022: गुजरात में राघव चड्डा को मिली बड़ी जिम्मेदारी, AAP ने बनाया प्रदेश का सह-प्रभारी

Updated at : 18 Sep 2022 5:03 PM (IST)
विज्ञापन
Gujarat Election 2022: गुजरात में राघव चड्डा को मिली बड़ी जिम्मेदारी, AAP ने बनाया प्रदेश का सह-प्रभारी

Gujarat Election 2022: गुजरात की जिम्मेदारी मिलने पर राघव चड्ढा ने आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का आभार जताया है. बता दें कि राघव चड्ढा ने पंजाब के विधानसभा चुनाव में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी.

विज्ञापन

Gujarat Election 2022: गुजरात में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी गतिविधियां तेज हो गई है. वहीं, भारतीय जनता पार्टी (BJP) को कड़ी चुनौती देने के मकसद से आम आदमी पार्टी (AAP) ने बड़ा कदम उठाया है. दरअसल, आम आदमी पार्टी ने राघव चड्ढा को गुजरात में पार्टी मामलों का सह-प्रभारी नियुक्त किया है.

राघव चड्ढा ने ट्वीट कर कही ये बात

गुजरात की जिम्मेदारी मिलने पर राघव चड्ढा ने आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का आभार जताया है. राघव चड्ढा ने कहा कि पार्टी की ओर से सौंपी गई इस जिम्मेदारी को पूरा करने के लिए वो अपनी जान की बाजी लगा देंगे. चड्ढा ने एक ट्विटर में लिखा है कि गुजरात बदलाव चाहता है, बेहतर शिक्षा-स्वास्थ्य व्यवस्था चाहता है. गुजरात को केजरीवाल की जरूरत है. मालूम हो कि राघव चड्ढा ने दिल्ली और पंजाब दोनों में महत्वपूर्ण पदों पर काम किया है. पार्टी उन्हें युवाओं के बीच एक बहुत लोकप्रिय चेहरे के रूप में भी देखती है. युवाओं के लिए बेहतर शिक्षा, नौकरी और व्यापार के अवसरों के साथ बेहतर भविष्य के वादे आम आदमी पार्टी कर रही है.

चड्ढा ने पंजाब चुनावों में निभाई थी जिम्मेदारी

बताते चलें कि आम आदमी पार्टी के नेता और राज्य सभा सांसद राघव चड्ढा ने पंजाब के विधानसभा चुनाव में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी. आम आदमी पार्टी ने पंजाब में प्रचंड जीत दर्ज की थी. पंजाब मे आप ने विधानसभा की 117 में से 92 सीटों पर जीत दर्ज की थी. जिसके बाद आम आदमी पार्टी ने राघव चड्ढा को राज्य सभा भेजा था. उल्लेखनीय है कि अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी में पहले भी गुजरात में अपने चुनाव अभियान की अगुवाई करने के लिए एक बड़े युवा नेता को मैदान में उतारने की सुगबुगाहट चल रही थी. इसके लिए राघव चड्ढा प्रमुख रूप से पार्टी का संभावित चेहरा थे.

गुजरात में इस साल के अंत में होने हैं चुनाव

गुजरात में इस साल के अंत में चुनाव होने हैं. दिल्ली और पंजाब में सत्ता हासिल करने में सफल हुई आम आदमी पार्टी का अगला बड़ा लक्ष्य गुजरात बताया जा रहा है. इसी के मद्देनजर बीते कुछ महीनों में अरविंद केजरीवाल ने राज्य के कई दौरे किए हैं. उन्होंने सभी के लिए नौकरियों, मुफ्त बिजली, पानी, स्वास्थ्य और शिक्षा क्षेत्र में सुधार के वादे किए हैं. आप ने ग्राम प्रधानों के लिए निश्चित वेतन की भी घोषणा की है. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दावा करते हुए कहा है कि आम आदमी पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव जीतकर गुजरात में सरकार बनाने जा रही है.

Also Read: Amanatullah Khan Case: AAP विधायक अमानतुल्ला खान के आवास पर ACB टीम को रोकने के आरोप में 4 गिरफ्तार

विज्ञापन
Samir Kumar

लेखक के बारे में

By Samir Kumar

More than 15 years of professional experience in the field of media industry after M.A. in Journalism From MCRPV Noida in 2005

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola