Aaj Ka Mausam: अगले 72 घंटे में एक्टिव हो सकता है पश्चिमी विक्षोभ, उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड, दिल्ली में टूटा रिकॉर्ड

Published by : Pritish Sahay Updated At : 14 Jan 2026 6:05 AM

विज्ञापन

एक्टिव हो सकता है पश्चिमी विक्षोभ

Aaj Ka Mausam: उत्तर भारत में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है. कई इलाकों में न्यूनतम तापमान गिरकर शून्य डिग्री के करीब पहुंच गया है. मौसम विभाग ने बताया कि दिल्ली, राजस्थान, कश्मीर, पंजाब-हरियाणा समेत कई और इलाकों में भीषण सर्दी का दौर अभी जारी रह सकता है. अगले 72 घंटे में एक पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो सकता है. इसके कारण मौसम फिर करवट ले सकता है.

विज्ञापन

Aaj Ka Mausam: दिल्ली में मंगलवार (13 जनवरी) को बीते तीन वर्षों में जनवरी की सबसे ठंडी सुबह दर्ज की गई. इसके साथ ही चंडीगढ़ में पिछले नौ वर्षों में सबसे ठंडी रात रही. राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और झारखंड में शीतलहर के तेज होने से भारत में सर्दी का प्रकोप और गहरा गया है. कड़ाके की ठंड वाली रात और भीषण सर्दी वाली सुबह… उत्तर भारत के अधिकांश राज्यों का ऐसा ही हाल है. मंगलवार को दिल्ली में न्यूनतम तापमान गिरकर तीन डिग्री सेल्सियस पहुंच गया था. इससे पहले 16 जनवरी 2023 को न्यूनतम तापमान 1.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था. सफदरजंग में न्यूनतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, पालम में चार डिग्री, लोधी रोड में तीन डिग्री, रिज में 4.4 डिग्री और आया नगर में 3.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया.

पश्चिमी विक्षोभ दे सकता है दस्तक

16 जनवरी से कश्मीर में एक पश्चिमी विक्षोभ के आने की संभावना है. मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि इसके कारण हल्की से मध्यम बर्फबारी हो सकती है. मौसम विभाग ने बताया कि शुक्रवार (16 जनवरी) को एक नया पश्चिमी विक्षोभ के क्षेत्र में मौसम प्रणाली को प्रभावित कर सकता है. कश्मीर में चिल्ला-ए-कलां का दौर जारी है. इसके कारण पूरे इलाके में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है. सोनमर्ग घाटी में न्यूनतम तापमान शून्य से 7.0 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया. पहलगाम में तापमान शून्य से 6.2 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा. आईएमडी का पूर्वानुमान है कि 21 जनवरी तक कश्मीर में मौसम के शुष्क रह सकता है. हालांकि बादल छाए रहने की संभावना है.

पंजाब में कड़ाके की सर्दी

मंगलवार को पंजाब में भीषण ठंड की चपेट में रहा. एसबीएस नगर के बल्लोवाल सौंखरी में तापमान शून्य डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. पंजाब और हरियाणा की साझा राजधानी चंडीगढ़ में भी न्यूनतम तापमान 2.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. जो सामान्य से चार डिग्री कम तो है ही, बीते नौ वर्षों में सबसे कम है. मौसम विभाग के मुताबिक चंडीगढ़ में 11 जनवरी 2017 को न्यूनतम तापमान 2.4 डिग्री सेल्सियस और 24 जनवरी 2016 को न्यूनतम तापमान 2.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था. वहीं हरियाणा में हिसार और नारनौल भीषण ठंड की चपेट में हैं, जहां न्यूनतम तापमान हिसार में 1.5 डिग्री और नारनौल में 1.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

राजस्थान में शून्य डिग्री पहुंचा न्यूनतम तापमान

मौसम विभाग ने बताया कि राजस्थान के कई हिस्सों में बीते 48 घंटे में कड़ाके की सर्दी दर्ज की गई. करौली में पारा गिरकर शून्य डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया. पूरे राज्य में मौसम शुष्क बना हुआ है. हालांकि कुछ जगहों पर शीतलहर की स्थिति है. पूर्वी राजस्थान में कई स्थानों पर हल्के से मध्यम कोहरा छाया रहा हुआ है. आईएमडी का अनुमान है कि फिलहाल इससे राहत नहीं मिलने वाली है.

Also Read: 13, 16, 18, 19 जनवरी को भारी बारिश, अगले 48 घंटे में पाला पड़ने की संभावना, इन राज्यों में करवट लेगा मौसम

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola