Aaj ka Mausam : इन राज्यों में होगी भारी बारिश, IMD ने जारी किया 7 दिन के लिए अलर्ट

Updated:
विज्ञापन
Aaj Ka Mausam

5 सितंबर 2025 को कुछ राज्यों में भारी बारिश के आसार (Photo : PTI)

Aaj ka Mausam : मौसम विभाग केअनुसार, 7 सितंबर तक पूरे गुजरात में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है. 5 से 6 सितंबर के बीच गुजरात के कई इलाकों में अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश हो सकती है, जबकि 6 और 7 सितंबर को सौराष्ट्र और कच्छ में अत्यधिक भारी बारिश की आशंका है. जानें अन्य राज्यों के मौसम का हाल.

विज्ञापन

Aaj ka Mausam : मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, 5 सितंबर को कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र और पश्चिम मध्य प्रदेश में भी भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है. वहीं, पूर्वी राजस्थान में 5 से 7 सितंबर के बीच भारी बारिश हो सकती है. उत्तराखंड में 5 से 8 सितंबर तक अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है. पंजाब में 10 सितंबर को, जबकि हरियाणा और चंडीगढ़ में 5 और 8 से 10 सितंबर तक भारी बारिश हो सकती है.

विभाग के अनुसार, पूर्वी उत्तर प्रदेश में 9 सितंबर को भी कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है. इसके अलावा, पश्चिमी राजस्थान में 6 और 7 सितंबर को अलग-अलग स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती है. अगले 7 दिनों तक इस पूरे क्षेत्र में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज और बिजली गिरने की भी संभावना है.

मध्य प्रदेश के अलावा इन राज्यों में होगी भारी बारिश

पश्चिम मध्य प्रदेश में 5 से 6 सितंबर तक, जबकि पूर्वी मध्य प्रदेश में 5 सितंबर को अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है. अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में 6 और 7 सितंबर को बारिश की संभावना है. पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 5 सितंबर को और फिर 7 से 10 सितंबर तक भारी बारिश के आसार हैं. बिहार में 8 से 10 सितंबर के बीच कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है.

यह भी पढ़ें : Very Heavy Rain Alert: 5,6,7,8,9 और 10 सितंबर को भयंकर बारिश की चेतावनी, IMD अलर्ट जारी

पूर्वोत्तर भारत में भारी बारिश के आसार

IMD के अनुसार, असम और मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 5 से 7 सितंबर तक अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है. अरुणाचल प्रदेश में 6 से 10 सितंबर तक भारी बारिश हो सकती है. अगले 7 दिनों तक इस पूरे क्षेत्र के कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज और बिजली गिरने की भी संभावना है.

तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश में बारिश के आसार

तमिलनाडु में 8 और 9 सितंबर को अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है. तटीय आंध्र प्रदेश, यनम और रायलसीमा में अगले 5 दिनों तक तेज सतही हवाएं (30-40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार) चलने की संभावना है.

विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

डिजिटल जर्नलिज्म में 14 वर्षों से अधिक का अनुभव है. करियर की शुरुआत Prabhatkhabar.com से की. राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर अच्छी पकड़ है. राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहन लेखन का अनुभव रहा है. तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन में विशेष रुचि है. ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग खबरों पर लगातार फोकस रहता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola