ePaper

Aaj Ka Mausam : 25 अगस्त को इन राज्यों में होगी भारी बारिश, अगले 7 दिन के लिए अलर्ट जारी

Updated at : 25 Aug 2025 5:47 AM (IST)
विज्ञापन
Aaj Ka Mausam

आज कई राज्यों में बारिश का अलर्ट है. फोटो : पीटीआई

Aaj Ka Mausam: गुजरात में 30 अगस्त तक और राजस्थान में 26 अगस्त तक भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है. 25 अगस्त को उत्तराखंड में भी कुछ जगहों पर बहुत भारी बारिश होने की संभावना है. जानें मौसम विभाग की ओर से वेदर को लेकर क्या जानकारी साझा की गई.

विज्ञापन

Aaj Ka Mausam: मौसम विभाग के अनुसार, 26 अगस्त 2025 से पश्चिमी तट पर बारिश की गतिविधियां बढ़ने की संभावना है. अगले 7 दिनों के दौरान उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है. 25 से 26 अगस्त तक जम्मू-कश्मीर और हरियाणा में बारिश के आसार हैं. 25 से 27 अगस्त तक राजस्थान के कई हिस्सों में बारिश हो सकती है.

25 से 26 अगस्त तक पंजाब में बारिश की संभावना है, जबकि 29 और 30 अगस्त को भी फिर से बारिश हो सकती है. उत्तर प्रदेश में 25, 29 और 30 अगस्त को कुछ जगहों पर बारिश हो सकती है. इसके अलावा, अगले 7 दिनों में पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में और अगले 3 दिनों में मैदानी इलाकों में गरज-चमक और बिजली के साथ कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.  इसके बाद अगले 4 दिनों में छिटपुट बारिश जारी रहने के आसार हैं.

मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ के अलावा यहां होगी बारिश

मौसम विभाग के अनुसार, अगले 6-7 दिनों के दौरान मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और ओडिशा के कुछ इलाकों में भारी बारिश होने की संभावना है. 25, 29 और 30 अगस्त को उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में बारिश हो सकती है. 25 और 30 अगस्त को बिहार के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है. 25, 28 और 29 अगस्त को झारखंड में बारिश के आसार हैं. 28 से 30 अगस्त के बीच विदर्भ में भी बारिश होने की संभावना है. 25 और 26 अगस्त को ओडिशा के कुछ इलाकों में बहुत भारी बारिश के आसार हैं.

यह भी पढ़ें : Heavy Rain Warning: 24,25,26,27,28,29,30 अगस्त तक अति भारी बारिश, गरज-चमक के साथ आंधी-तूफान, हाई अलर्ट जारी

कोंकण, गोवा के अलावा यहां होगी बारिश

विभाग के अनुसार, अगले 7 दिनों के दौरान गुजरात में भारी से बहुत भारी बारिश जारी रहने की संभावना है. 25 से 30 अगस्त तक कोंकण और गोवा में भारी बारिश होने की संभावना है. 27 से 30 अगस्त के बीच मध्य महाराष्ट्र में भारी बारिश हो सकती है. 28 अगस्त को कोंकण और गोवा में बहुत भारी बारिश के आसार हैं. 25 और 26 अगस्त को तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में भारी बारिश हो सकती है. 27 से 29 अगस्त के बीच तटीय कर्नाटक में बहुत भारी बारिश होने की संभावना है.

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

डिजिटल जर्नलिज्म में 14 वर्षों से अधिक का अनुभव है. करियर की शुरुआत Prabhatkhabar.com से की. राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर अच्छी पकड़ है. राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहन लेखन का अनुभव रहा है. तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन में विशेष रुचि है. ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग खबरों पर लगातार फोकस रहता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola