Aaj ka Mausam : अगले 7 दिन भारी बारिश का अलर्ट, 2 सितंबर को यहां जमकर बरसेंगे बादल

Updated:
विज्ञापन
aaj ka mausam

2 सितंबर को कहां होगी बारिश? जानें (Photo: PTI)

Aaj ka Mausam : मौसम विभाग के अनुसार, अगले 3 दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है. 3 से 6 सितंबर के बीच कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र, गुजरात क्षेत्र और तटीय कर्नाटक में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है. 4 और 5 सितंबर 2025 को गुजरात के कुछ हिस्सों में अत्यधिक भारी बारिश हो सकती है.

विज्ञापन

Aaj ka Mausam : मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, 2 से 3 सितंबर तक जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में भारी बारिश की संभावना है. 2 से 7 सितंबर तक उत्तराखंड और पूर्वी राजस्थान में लगातार बारिश हो सकती है. 2 सितंबर को उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पश्चिमी राजस्थान में बारिश की संभावना है.

विभाग के अनुसार, 2 और 3 सितंबर को जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में बारिश हो सकती है. 5 से 7 सितंबर के बीच पश्चिमी राजस्थान में भी बारिश की संभावना है. अगले 7 दिनों तक उत्तर भारत के ज्यादातर इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश जारी रहेगी.

इन राज्यों में भारी बारिश के आसार

IMD के अनुसार, 4 और 5 सितंबर को गुजरात क्षेत्र के कई हिस्सों में अत्यधिक भारी बारिश हो सकती है. अगले 7 दिनों में गुजरात क्षेत्र और मध्य महाराष्ट्र के अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है. 2 से 6 सितंबर तक कोंकण और गोवा में लगातार भारी बारिश हो सकती है. 3 से 6 सितंबर के बीच कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र और गुजरात क्षेत्र में बहुत भारी बारिश हो सकती है. 4 से 7 सितंबर तक सौराष्ट्र और कच्छ में भारी बारिश की संभावना है.

मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के अलावा यहां होगी बारिश

मौसम विभाग के अनुसार, अगले 5 दिनों में पश्चिमी मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में भारी बारिश की संभावना है. 2 से 6 सितंबर तक पूर्वी मध्य प्रदेश में भारी बारिश हो सकती है. 2 से 4 सितंबर तक विदर्भ में बारिश जारी रह सकती है. 2 और 3 सितंबर को पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भारी बारिश के आसार हैं. 2 और 5 सितंबर को झारखंड और ओडिशा में बारिश हो सकती है. 2 और 3 सितंबर को विदर्भ, छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में बहुत भारी बारिश की संभावना है. 2 सितंबर को पश्चिम बंगाल के गंगा के मैदानी क्षेत्र में भारी बारिश का पूर्वानुमान है. 3 सितंबर को पूर्वी मध्य प्रदेश में बहुत भारी बारिश हो सकती है. 4 और 5 सितंबर को पश्चिमी मध्य प्रदेश में भारी बारिश की संभावना है.

यह भी पढ़ें : Heavy Rainfall Alert: अगले 72 घंटे भारी से बहुत भारी बारिश, गरज चमक के साथ पड़ सकते हैं छींटे, IMD का अलर्ट

असम और मेघालय के अलावा यहां होगी भारी बारिश

अगले 7 दिनों में असम और मेघालय के कुछ हिस्सों में भारी बारिश जारी रहने की संभावना है. 2 से 5 सितंबर तक नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भारी बारिश हो सकती है. 6 और 7 सितंबर को अरुणाचल प्रदेश के कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है.

विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

डिजिटल जर्नलिज्म में 14 वर्षों से अधिक का अनुभव है. करियर की शुरुआत Prabhatkhabar.com से की. राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर अच्छी पकड़ है. राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहन लेखन का अनुभव रहा है. तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन में विशेष रुचि है. ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग खबरों पर लगातार फोकस रहता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola