Aaj Ka Mausam : 19 अगस्त को होगी भयंकर बारिश, अगले 7 दिन के लिए अलर्ट जारी
Published by : Amitabh Kumar Updated At : 19 Aug 2025 4:59 AM
aaj ka mausam updates
Aaj Ka Mausam : बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने कम दबाव वाले क्षेत्र के कारण मौसम में बदलाव नजर आ रहा है. मौसम विभाग के अनुसार, 19 अगस्त को कोकण (मुंबई सहित), गोवा, मध्य महाराष्ट्र के घाट क्षेत्र और तटीय कर्नाटक में बहुत भारी बारिश की संभावना है. 19 और 20 अगस्त को गुजरात राज्य में भी बहुत भारी बारिश हो सकती है. साथ ही, अगले 3–4 दिनों तक दक्षिण भारत और आसपास के मध्य भारत में मानसून सक्रिय रहेगा.
Aaj Ka Mausam : मौसम विभाग के अनुसार, 19 अगस्त को कोकण (मुंबई सहित), गोवा और मध्य महाराष्ट्र के घाट इलाकों में कुछ जगहों पर बहुत भारी बारिश हो सकती है. कोकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र और गुजरात में अगले 7 दिनों तक जबकि मराठवाड़ा में अगले 2 दिनों तक कई जगहों पर भारी बारिश होने की संभावना है. 22 अगस्त तक इस क्षेत्र में तेज सतही हवाएँ (लगभग 40–50 किमी प्रति घंटा) चल सकती हैं. अगले 7 दिनों तक इस क्षेत्र में ज्यादातर जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होती रहेगी.
आंध्र प्रदेश, यनम, कर्नाटक के अलावा यहां होगी बारिश
विभाग के अनुसार, 19 अगस्त को तटीय कर्नाटक में बहुत भारी बारिश हो सकती है. 19 अगस्त को उत्तरी आंतरिक कर्नाटक में बहुत भारी बारिश की संभावना है. 19 से 20 अगस्त तक तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, कर्नाटक, रायलसीमा, तेलंगाना, केरल और माहे में भारी बारिश हो सकती है. 19 अगस्त को केरल और माहे में, तेलंगाना और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में बहुत भारी बारिश के आसार है. 20 अगस्त को तटीय कर्नाटक में बहुत भारी बारिश का पूर्वानुमान व्यक्त किया गया है. अगले 5 दिनों तक रायलसीमा, तमिलनाडु, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम और तेलंगाना में कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज और बिजली गिरने की संभावना है.
मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के अलावा यहां होगी बारिश
मौसम विभाग के अनुसार, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में अगले 7 दिनों तक कई जगहों पर बारिश की संभावना है. विदर्भ में 19 से 20 अगस्त तक बारिश होगी, जिसमें 19 अगस्त को बहुत भारी बारिश हो सकती है. ओडिशा में 19 अगस्त को और फिर 22 से 24 अगस्त तक भारी बारिश की संभावना है. उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 20 से 22 अगस्त तक भारी बारिश हो सकती है. गंगा के मैदानी पश्चिम बंगाल में 21 से 24 अगस्त तक बारिश की संभावना है. झारखंड में 21 से 24 अगस्त तक बारिश हो सकती है. इसी तरह बिहार में 20 से 24 अगस्त तक बारिश होगी और 22 अगस्त को बहुत भारी बारिश हो सकती है.
यह भी पढ़ें : Mumbai Heavy Rain: मुंबई में बारिश से भारी तबाही, नांदेड में बुलाई गई सेना, स्कूल-कॉलेज बंद; रेड-ऑरेंज अलर्ट जारी
पश्चिम मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में 23 और 24 अगस्त को भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है. पूर्वी मध्य प्रदेश में 21 से 24 अगस्त तक भारी बारिश हो सकती है. अगले 5 दिनों तक इस पूरे क्षेत्र में कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज और बिजली गिरने की संभावना है.
हिमाचल, उत्तराखंड और राजस्थान के अलावा इन इलाकों में होगी बारिश
विभाग के अनुसार, जम्मू-कश्मीर में 19 और 22–24 अगस्त को भारी बारिश की संभावना है. हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और पूर्वी राजस्थान में अगले 7 दिनों तक बारिश हो सकती है. पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 22–24 अगस्त तक भारी बारिश की संभावना है. पूर्वी उत्तर प्रदेश में 21–24 अगस्त तक बारिश हो सकती है. पश्चिमी राजस्थान में 21 और 22 अगस्त को बारिश की संभावना है.
झारखंड के 11 जिलों में भारी बारिश का ‘येलो अलर्ट’ जारी
झारखंड के 11 जिलों में 21 अगस्त से भारी बारिश का ‘येलो अलर्ट’ जारी किया गया है. मौसम विभाग ने बताया कि 20 अगस्त तक राज्य के अधिकतर हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है. आईएमडी के मौसम बुलेटिन के अनुसार हजारीबाग, कोडरमा, गिरिडीह, धनबाद, देवघर, जामताड़ा, दुमका, गोड्डा, साहिबगंज और पाकुड़ में भारी बारिश की संभावना है. मौसम विभाग के बुलेटिन में कहा गया है, ‘‘राज्य के पूर्वोत्तर और मध्य भागों में 21 अगस्त को भारी बारिश हो सकती है. राज्य के कुछ हिस्सों में यह 23 अगस्त तक जारी रह सकती है.’’
राजस्थान में बारिश के आसार
मौसम विभाग के अनुसार आगामी दो तीन दिन राजस्थान के उदयपुर व जोधपुर संभाग के कुछ हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है. वहीं कोटा, अजमेर, जयपुर, भरतपुर व बीकानेर संभाग में कहीं कहीं हल्की-मध्यम बारिश हो सकती है. अगस्त के आखिरी सप्ताह में बंगाल की खाड़ी में मानसून तंत्र बनने के कारण राज्य के अधिकांश भागों में मानसून सक्रिय रहने व बारिश की गतिविधियां बढ़ने की उम्मीद है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










