Mumbai Heavy Rain: मुंबई में बारिश से भारी तबाही, नांदेड में बुलाई गई सेना, स्कूल-कॉलेज बंद; रेड-ऑरेंज अलर्ट जारी
Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 18 Aug 2025 4:25 PM
Mumbai Heavy Rain: मुंबई में बारिश ने भारी तबाही मचाई है. सड़कें पूरी तरह से भर चुकी हैं. गाड़ियां कमर इतना पानी में चलने के लिए मजबूर हैं. कई इलाकों में आंधी-तूफान की वजह से पेड़ टूटकर गिर गए हैं. कई इलाकों में यातायात प्रभावित हुए हैं. मौसम विभाग ने 4 से 5 जिलों के लिए रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. जबकि स्कूल-कॉलेजों में छुट्टी कर दी गई है. नांदेड में सेना को बुलाना पड़ा है.
Mumbai Heavy Rain: मुंबई में हो रही भारी बारिश पर मंत्री आशीष शेलार ने कहा, “मैंने सभी अतिरिक्त आयुक्तों और आपदा प्रबंधन प्रमुख से पूरी जानकारी ली है. मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार और मुंबई में आयुक्त के साथ चर्चा के बाद, सभी अधिकारियों को स्कूल गए सभी बच्चों की सुरक्षित घर वापसी सुनिश्चित करने के लिए सूचित कर दिया गया है. दोपहर के सत्र के लिए स्कूल और कॉलेजों में छुट्टी घोषित कर दी गई है. जहां भी जलभराव है, वहां पंप चालू कर दिए गए हैं और पानी कम करने और काम फिर से शुरू करने की व्यवस्था की जा रही है.”
मुंबई में बारिश को लेकर रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी
मुंबई में भारी बारिश पर महाराष्ट्र के मंत्री गिरीश महाजन ने कहा, “राज्य में भारी बारिश हो रही है. कल दोपहर से बारिश हो रही है. 5-6 जिले ऐसे हैं जहां बारिश के लिए रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. नांदेड़ में भारी बारिश हुई है और बाढ़ग्रस्त इलाकों से लोगों को निकाला जा रहा है. एसडीआरएफ की टीमें भी बुलाई गई हैं और प्रशासन इस पर काम कर रहा है… 4-5 लोग लापता हैं, लेकिन उनकी तलाश जारी है… हम स्थिति पर नजर रखे हुए हैं. लोगों के लिए भोजन और पानी की व्यवस्था भी की गई है.”
नांदेड़ में 200 से अधिक लोग फंसे, सेना बुलाई गई
महाराष्ट्र के नांदेड़ जिले में भारी बारिश के बीच विभिन्न गांवों में 200 से अधिक लोग फंस गए हैं, जिसके बाद प्राधिकारियों को बचाव और राहत कार्यों के लिए भारतीय सेना की मदद लेनी पड़ रही है. नांदेड़ के जिलाधिकारी राहुल कार्डिले ने कहा कि जिला प्रशासन ने बाढ़ में फंसे लोगों को बचाने के लिए भारतीय सेना की एक टुकड़ी बुलाई है. जिलाधिकारी ने बताया कि राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) ने रविवार को भारी बारिश के बीच मुखेड तालुका के रावणगांव और हसनाल गांवों में फंसे 21 लोगों को बचाया. उन्होंने बताया कि तालुका के रावणगांव, हसनाल, भासवाडी और भिंगोली गांवों में 200 से अधिक लोग फंसे हुए हैं और उन्हें बचाने के प्रयास जारी हैं.
महाराष्ट्र में 19 को हो सकती है अत्यधिक भारी बारिश
मौसम विभाग के अनुसार 19 और अगस्त को कोंकण और गोवा; मध्य महाराष्ट्र के घाट क्षेत्रों अत्यधिक भारी वर्षा होने की संभावना है. कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र, गुजरात राज्य में 7 दिनों के दौरान, और अगले 2 दिनों के दौरान मराठवाड़ा में कुछ स्थानों पर भारी वर्षा की संभावना है. 22 अगस्त तक इस क्षेत्र में तेज सतही हवाएं (40-50 किमी प्रति घंटे की गति) चलने की संभावना है. अगले 7 दिनों के दौरान इस क्षेत्र में अधिकांश/कई स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए