Aaj Ka Mausam: आज फिर मुंबई में आफत बनकर बरसेंगे बादल, IMD ने जारी किया अलर्ट

Published by : Neha Kumari Updated At : 16 Aug 2025 10:22 AM

विज्ञापन

Heavy Rain Alert

Aaj Ka Mausam: भारतीय मौसम विभाग ने आज (16 अगस्त) मुंबई के अलग-अलग हिस्सों में भारी बारिश होने की संभावना जताई है. आईएमडी ने चेतावनी जारी की है कि इस दौरान कोंकण और आसपास के समुद्री इलाकों में 45 से 55 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं, जो बाद में बढ़कर 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती हैं. मछुआरों से अपील की गई है कि वे तट के पास न जाएं.

विज्ञापन
Aaj Ka Mausam: मुंबई में बारिश का कहर जारी है. भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित हो रहा है. लगातार हो रही बारिश के कारण राज्य के कई इलाकों में जलभराव की समस्या उत्पन्न हो गई है. लोगों को यातायात में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. मौसम विभाग ने अनुमान लगाया है कि आज (16 अगस्त) भी मुंबई के अलग-अलग हिस्सों में झमाझम बारिश हो सकती है. इस दौरान कई इलाकों में आंधी और तूफान आने की आशंका जताई गई है. आईएमडी ने राज्य के कई इलाकों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है.

कैसा रहेगा तापमान?

राज्य में कई दिनों से हो रही बारिश के कारण तापमान में गिरावट आई है. अनुमान है कि आज मुंबई के अधिकांश इलाकों में न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस जबकि अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.

मछुआरों के लिए चेतावनी जारी

भारतीय मौसम विभाग की ताज़ा रिपोर्ट में मछुआरों के लिए चेतावनी जारी की गई है. इसमें कहा गया है कि 16 अगस्त को उत्तरी कोंकण तट और आसपास के समुद्री इलाकों में भारी बारिश हो सकती है. साथ ही, 45-55 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है, जो बढ़कर 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक हो सकती हैं. मछुआरों से अपील की गई है कि वे इस दौरान तट के पास न जाएं.

मुंबई के ये इलाके पानी में डूबे

मुंबई के कुछ हिस्सों में शुक्रवार को 24 घंटे लगातार बारिश हुई, जिससे सड़कों पर पानी भर गया. मौसम विभाग ने बताया कि कोलाबा इलाके में पिछले दिन 45.2 मिमी बारिश हुई, जबकि सांताक्रूज़ में 11.5 मिमी बारिश दर्ज की गई. अब तक कोलाबा में 1119.2 मिमी और सांताक्रूज़ में 1435.7 मिमी बारिश दर्ज की जा चुकी है.

यह भी पढ़े: Heavy Rain Warning: 15,16,17,18 अगस्त बारिश का तांडव, इन राज्यों में आंधी तूफान के साथ भारी बरसात, अलर्ट जारी

विज्ञापन
Neha Kumari

लेखक के बारे में

By Neha Kumari

नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola