ePaper

Aaj Ka Mausam : अगले 24 घंटे तक इन राज्यों में बहुत भारी बारिश की चेतावनी, 7 दिन के लिए अलर्ट जारी

Updated at : 04 Sep 2025 5:06 AM (IST)
विज्ञापन
aaj ka mausam

4 सितंबर का मौसम (Photo : PTI)

Aaj Ka Mausam : मौसम विभाग के अनुसार, पूर्वी और मध्य भारत में अगले 2-3 दिनों तक भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है. 5 सितंबर को पश्चिमी मध्य प्रदेश में कुछ जगहों पर अत्यधिक भारी बारिश (21 सेमी या उससे ज्यादा) हो सकती है. जानें अन्य राज्यों के मौसम का हाल.

विज्ञापन

Aaj Ka Mausam : मौसम विभाग के अनुसार,  4 से 6 सितंबर के बीच गुजरात के कुछ हिस्सों में जबकि 6 सितंबर को सौराष्ट्र और कच्छ में अत्यधिक भारी बारिश की संभावना है. 4 से 9 सितंबर के बीच उत्तराखंड में कई जगहों पर भारी बारिश होने के आसार हैं. 4 और 9 सितंबर को हरियाणा और चंडीगढ़ में भी भारी बारिश होने की संभावना विभाग की ओर से व्यक्त की गई है.

राजस्थान और दिल्ली में होगी बारिश

विभाग के अनुसार, 4 से 5 सितंबर तक पूर्वी राजस्थान में लगातार बारिश हो सकती है, जबकि 6 सितंबर को यहां भारी बारिश की संभावना है. वहीं, 5 और 8 सितंबर को पश्चिमी राजस्थान में भारी बारिश हो सकती है. 6 व 7 सितंबर को भी यहां बारिश की संभावना बनी रहेगी. दिल्ली में अगले 7 दिनों के दौरान ज्यादातर जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है.

गुजरात  के अलावा यहां भी होगी भारी बारिश

4 से 7 सितंबर के बीच पश्चिम भारत के कई हिस्सों में भारी बारिश की संभावना है. 4 से 6 सितंबर तक गुजरात के विभिन्न इलाकों में अत्यधिक भारी बारिश हो सकती है, जबकि 6 सितंबर को सौराष्ट्र और कच्छ में भी बहुत भारी बारिश की संभावना व्यक्त की गई है. 7 सितंबर को कोंकण, गोवा और मध्य महाराष्ट्र के कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है. 4 सितंबर को गुजरात राज्य में जबकि 4 से 6 सितंबर के बीच कोंकण, गोवा और मध्य महाराष्ट्र में बहुत भारी बारिश हो सकती है.

यह भी पढ़ें : Heavy Rain Alert: 4,5,6,7,8 और 9 सितंबर को भयंकर बारिश की चेतावनी, IMD अलर्ट जारी

मध्य भारत, पूर्वी भारत और पूर्वोत्तर भारत के कई हिस्सों में भारी बारिश की संभावना

IMD के अनुसार, 4 से 9 सितंबर के बीच मध्य भारत, पूर्वी भारत और पूर्वोत्तर भारत के कई हिस्सों में भारी बारिश की संभावना है. 5 सितंबर को पश्चिमी मध्य प्रदेश के कुछ स्थानों पर अत्यधिक भारी बारिश हो सकती है. 4 और 5 सितंबर को पूर्वी मध्य प्रदेश में भी भारी बारिश हो सकती है. 4 सितंबर को विदर्भ, छत्तीसगढ़ और ओडिशा में भी बारिश होगी, जबकि 6 सितंबर को फिर से पश्चिमी मध्य प्रदेश में बारिश की संभावना है. 6 और 7 सितंबर को बिहार में, 7 से 9 सितंबर तक उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में, 7 व 8 सितंबर को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में भारी बारिश हो सकती है.

पूर्वोत्तर भारत के राज्यों में भारी बारिश की संभावना

4 से 9 सितंबर के बीच पूर्वोत्तर भारत के कई राज्यों में भारी बारिश की संभावना है. 4 से 8 सितंबर तक असम और मेघालय में, जबकि 4 से 7 सितंबर तक नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भारी बारिश हो सकती है. इसके अलावा, 7 से 9 सितंबर के बीच अरुणाचल प्रदेश में भी भारी बारिश की संभावना है. अगले 7 दिनों के दौरान पूर्वोत्तर भारत के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज और बिजली गिरने की भी संभावना बनी रहेगी.

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

डिजिटल जर्नलिज्म में 14 वर्षों से अधिक का अनुभव है. करियर की शुरुआत Prabhatkhabar.com से की. राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर अच्छी पकड़ है. राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहन लेखन का अनुभव रहा है. तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन में विशेष रुचि है. ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग खबरों पर लगातार फोकस रहता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola