Weather Forecast: बिहार-यूपी को कब मिलेगी शीतलहर से राहत? जानें आपके इलाके के मौसम का हाल

Edited by Amitabh Kumar
Updated:
विज्ञापन

Weather Forecast Today: दिल्ली में घने कोहरे के कारण इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर कई उड़ानें देर हैं. उत्तर प्रदेश में शीतलहर जारी है और घना कोहरा छाया हुआ है. जानें देश के अन्य राज्यों के मौसम का हाल

विज्ञापन
undefined

गणतंत्र दिवस के दिन तड़के दिल्ली के कई हिस्सों में मध्यम से घना कोहरा छाया नजर आया. मौसम विभाग ने यह पूर्वानुमान व्यक्त करते हुए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है. उत्तर-पश्चिम व उत्तर-पूर्व दिशाओं से चल रही ठंडी हवा से दिल्ली का पारा गिर गया है और लोगों को ज्यादा ठंड लग रही है.

undefined

बिहार में ठंड से जनजीवन प्रभावित हुआ है. प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में शुक्रवार को घना कोहरा छाने के आसार हैं. साथ ही कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना है. आइएमडी पटना ने शुक्रवार के लिए राज्य के दक्षिण और दक्षिण-पश्चिम क्षेत्र में शीत दिवस की आशंका भी जाहिर की है. साथ ही पटना सहित समूचे दक्षिण-मध्य, दक्षिण-पश्चिम और उत्तरी बिहार में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है.

undefined

राजधानी रांची सहित कई जिलों में आज सुबह हल्का कोहरा नजर आया. मौसम विभाग ने बताया कि आज आसमान साफ और मौसम शुष्क रहेगा. अधिकतम तापमान 20 से 24 डिग्री सेंटीग्रेड के बीच रहने का अनुमान है. वहीं न्यूनतम तापमान 6 से 8 डिग्री के बीच रह सकता है.

undefined

जम्मू-कश्मीर में लंबे समय से जारी शुष्क मौसम का अंत हो सकता है और अगले कुछ दिनों में कुछ स्थानों पर बारिश और बर्फबारी होने का अनुमान है. मौसम विभाग ने कहा कि शुक्रवार सुबह मैदानी इलाकों में हल्की बारिश और ऊंचे इलाकों में हल्की बर्फबारी होने की संभावना है. मौसम विभाग ने बताया कि एक और दो फरवरी को भी कुछ स्थानों पर हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है.

undefined

स्काइमेट वेदर के अनुसार, पंजाब, पूर्वी उत्तर प्रदेश, हरियाणा और उत्तर-पश्चिमी राजस्थान के कुछ हिस्सों और बिहार के अलग-अलग हिस्सों में ठंडे दिन से लेकर सीवियर कोल्ड डें की स्थिति जारी रहने की संभावना है. मध्य प्रदेश में एक-दो स्थानों पर कोल्ड डे की स्थिति बनी. वहीं उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में पाला पड़ सकता है.

Also Read: झारखंड : 75वें गणतंत्र दिवस पर कैसा रहेगा मौसम का मिजाज, जान लें आपके जिले में कितना रहेगा तापमान
undefined

स्काइमेट वेदर के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान उत्तर पश्चिम भारत में न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव की उम्मीद नहीं है. साथ ही अगले 3 दिनों के दौरान 2 से 3 डिग्री तक बढ़ोतरी की संभावना है.

undefined

यूपी में कड़के की ठंड से लोग परेशान हैं. मौसम विभाग के अनुसार उत्तर पश्चिम से आ रही पछुआ हवा लखनऊ समेत ज्यादातर जिलों में तापमान गिरा रही है. शुक्रवार-शनिवार को भी मौसम की इस स्थिति से राहत के आसार नहीं नजर आ रहे हैं. शुक्रवार सुबह घने से बेहद घना कोहरा से जनजीवन प्रभावित हुआ.

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन