ePaper

गुजरात में एक करोड़ रुपये के पुराने नोट जब्त, चार गिरफ्तार

Updated at : 28 May 2017 6:10 PM (IST)
विज्ञापन
गुजरात में एक करोड़ रुपये के पुराने नोट जब्त, चार गिरफ्तार

भरुच : पुलिस ने रविवार को करीब एक करोड़ रुपये के चलन से बाहर कर दिये गये 1,000 और 500 रुपये के पुराने नोट बरामद किये. इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि यह जब्ती और गिरफ्तारी भरुच विशेष अभियान समूह (एसओजी) ने की. उन्होंने […]

विज्ञापन

भरुच : पुलिस ने रविवार को करीब एक करोड़ रुपये के चलन से बाहर कर दिये गये 1,000 और 500 रुपये के पुराने नोट बरामद किये. इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि यह जब्ती और गिरफ्तारी भरुच विशेष अभियान समूह (एसओजी) ने की. उन्होंने बताया कि एसओजी ने सूरत से यहां आ रहे एक वाहन को रोका था, जिसमें एक बैग में से 1,000 और 500 रुपये के 1,01,98,000 मूल्य के 11,322 नोट बरामद किये.

चलन से बाहर कर दिये गये नोटों के स्रोत की जानकारी देने में असमर्थ रहने पर गाड़ी में सवार चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया. गिरफ्तार किये गये लोगों के नाम हैं- चतुर सिंह सोढा, जो राजस्थान के बाड़मेर का रहनेवाला है, डेनिस गंगानी, जो भावनगर का रहनेवाला है, इसके अलावा सूरत के रहने वाले हिमांशु मेगदानी और विरल रणपारिया.

इसके एक ही दिन पहले राजकोट पुलिस ने एक करोड़ रुपये की पुरानी करंसी बरामद की थी और दो लोगों को गिरफ्तार किया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola