पाकिस्तान ने लगातार दूसरे दिन नियंत्रण रेखा पर गोले दागे, 1000 लोग सुरक्षित निकाले गए

Updated at : 14 May 2017 9:57 AM (IST)
विज्ञापन
पाकिस्तान ने लगातार दूसरे दिन नियंत्रण रेखा पर गोले दागे, 1000 लोग सुरक्षित निकाले गए

जम्मू : पाकिस्तानी सैनिकों ने आज लगातार दूसरे दिन राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा के पास के इलाकों में भारी गोलाबारी की, जिससे इमारतों को भारी नुकसान पहुंचा और सीमावर्ती इलाकों में रहने वाले 1000 लोगों को वहां से जबरन निकाला गया. भारतीय सेना ने पाकिस्तान की इस हरकत का प्रभावी ढंग से जवाब दिया. […]

विज्ञापन

जम्मू : पाकिस्तानी सैनिकों ने आज लगातार दूसरे दिन राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा के पास के इलाकों में भारी गोलाबारी की, जिससे इमारतों को भारी नुकसान पहुंचा और सीमावर्ती इलाकों में रहने वाले 1000 लोगों को वहां से जबरन निकाला गया.

भारतीय सेना ने पाकिस्तान की इस हरकत का प्रभावी ढंग से जवाब दिया. पाकिस्तानी सेना ने कल नौशेरा इलाके में स्थित नियंत्रण रेखा के पास अग्रिम चौकियों पर और असैन्य इलाकों में मोर्टार दागे थे. कल के हमले में दो आम नागरिक मारे गए थे और तीन लोग घायल हो गए थे.

लश्कर के मॉड्यूल का भंडाफोड, एसपीओ सहित सात गिरफ्तार

एक रक्षा प्रवक्ता ने कहा, ‘‘पाकिस्तानी सेना ने राजौरी सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास सुबह छह बजकर 45 मिनट से एक बार फिर छोटे हथियारों, 82 मिमी और 120 मिमी मोर्टारों से अंधाधुंध गोलाबरी शुरु की है.’ उन्होंने कहा, ‘‘भारतीय सेना की चौकियां प्रभावी और मजबूत ढंग से जवाब दे रही हैं. गोलीबारी जारी है.’ रजौरी के उपायुक्त शाहिद इकबाल चौधरी ने कहा कि रजौरी के ‘चिटीबकरी’ इलाके में संघर्ष विराम के ताजा उल्लंघन की बात सामने आई है.
उन्होंने कहा, ‘‘रजौरी के मंजाकोटे इलाके में भारी गोलीबारी सुबह छह बजकर 20 मिनट पर शुरू हुई. सात से अधिक गांव प्रभावित हुए हैं.’ चौधरी ने कहा कि इमारतों को भारी नुकसान पहुंचा है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola