दिल्ली-यूपी समेत इन राज्यों में होगी बारिश, जानें अगले 48 घंटे में कैसा रहेगा मौसम?

Updated:
विज्ञापन
Delhi weather

दिल्ली समेत कई इलाकों में हो रही बारिश, फोटो- पीटीआई

Delhi Weather: दिल्ली, यूपी, पंजाब, हरियाणा समेत कई राज्यों में अगले 48 घंटे में बारिश की संभावना है. मौसम विभाग ने हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है. हालांकि विभाग ने यह भी कहा है कि इसके बाद बारिश की तीव्रता में कमी आ सकती है.

विज्ञापन

Delhi Weather: शुक्रवार को (20 मार्च) दिल्ली-एनसीआर समेत कई और राज्यों में बारिश हुई. कही-कही तेज हवा भी चली. आसमान में बादल छाए हुए है. मौसम विभाग ने बारिश और बिजली कड़कने को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग का अनुमान है कि दिल्ली, यूपी, हरियाणा और पंजाब समेत कई इलाकों में फिलहाल बारिश का दौर जारी रह सकता है.

पहाड़ों से मैदान तक बारिश

मौसम विभाग के अनुसार बारिश का कारण एक पश्चिमी विक्षोभ है, जो उत्तरी पाकिस्तान और जम्मू-कश्मीर के आसपास बना हुआ है. इससे जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में भी तेज बारिश हो रही है. साथ ही, हरियाणा के ऊपर बने चक्रवाती सिस्टम की वजह से मैदानी इलाकों जैसे दिल्ली, यूपी, हरियाणा और पंजाब में भी बारिश जारी है.

बारिश में आएगी कमी

पहले मौसम विभाग ने ज्यादा बारिश का अनुमान लगाया था, लेकिन अब यह सिस्टम धीरे-धीरे पूर्वी भारत की तरफ बढ़ रहा है. इसलिए आने वाले दिनों में बारिश कम हो सकती है और मौसम में सुधार देखने को मिल सकता है.

23 मार्च तक बारिश की संभावना

मौसम विभाग का अनुमान है कि 20 और 21 मार्च को दिल्ली यूपी समेत कई औऱ राज्यों में बादल छाए रहेंगे. हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. न्यूनतम तापमान 14 से 16 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकॉर्ड किया जा सकता है. वहीं अधिकतम तापमान 27 से 29 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है. 22 और 23 मार्च को भी कुछ इसी तरह का मौसम रह सकता है. 23 मार्च को बारिश में कमी आने लगेगी.

बारिश और तेज हवा दी गर्मी से राहत

दिल्ली में बारिश और तेज हवाओं से दिन का तापमान तेजी से गिर गया. पिछले तीन साल में इस बार मार्च में सबसे अधिक बारिश दर्ज की गई, जिसमें औसतन 9.4 मिमी बारिश हुई. बारिश औऱ तेज हवा के कारण लोगों को गर्मी से राहत मिली है.

विज्ञापन
प्रीतीश सहाय

लेखक के बारे में

By प्रीतीश सहाय

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola