ट्रिपल तलाक काे नहीं मिल सकती संवैधानिक वैधता : खुर्शीद

Updated:
विज्ञापन
ट्रिपल तलाक काे नहीं मिल सकती संवैधानिक वैधता : खुर्शीद

नयी दिल्ली : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और ट्रिपल तलाक सुनवाई मामले के एमिकस क्यूरी सलमान खुर्शीद ने सुप्रीम कोर्ट से कहा कि विवादास्पद इस्लामी तलाक प्रक्रिया को उचित नहीं समझा जा सकता. उन्होंने उदाहरणों का हवाला देते हुए अदालत से कहा कि ट्रिपल तलाक की प्रथा को संवैधानिक रूप से वैधता नहीं दी जा […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और ट्रिपल तलाक सुनवाई मामले के एमिकस क्यूरी सलमान खुर्शीद ने सुप्रीम कोर्ट से कहा कि विवादास्पद इस्लामी तलाक प्रक्रिया को उचित नहीं समझा जा सकता. उन्होंने उदाहरणों का हवाला देते हुए अदालत से कहा कि ट्रिपल तलाक की प्रथा को संवैधानिक रूप से वैधता नहीं दी जा सकती. खुर्शीद ने कहा कि यहां सिर्फ इस बात पर चर्चा हुई कि ‘ट्रिपल तलाक संवैधानिक रूप से वैध है? कारणों और उदाहरणों के साथ मैंने जोर देकर कहा कि इसे उचित नहीं ठहराया जा सकता और कानून की वैधता नहीं दी जा सकती.’ चीफ जस्टिस जेएस खेहर की अध्यक्षतावाली पांच न्यायाधीशों की एक पीठ नेएक बार में तीन तलाक और तलाक-ए-बिदात की प्रथा की संवैधानिक वैधता पर बहस कर रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola