कपिल मिश्रा की मां का खत केजरीवाल के नाम, आप भी पढें भावुक पत्र

Updated:
विज्ञापन

नयी दिल्ली: दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री कपिल मिश्रा मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ बुधवार से भूख हड़ताल पर बैठे हैं. आज मिश्रा की भूख हड़ताल का तीसरा दिन है. मीडिया से बात करते हुए मिश्रा ने कहा कि अरविंद केजरीवाल सवालों का जवाब देने के बजाय तीन पर्दों में छिपने की कोशिश में लगे […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली: दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री कपिल मिश्रा मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ बुधवार से भूख हड़ताल पर बैठे हैं. आज मिश्रा की भूख हड़ताल का तीसरा दिन है. मीडिया से बात करते हुए मिश्रा ने कहा कि अरविंद केजरीवाल सवालों का जवाब देने के बजाय तीन पर्दों में छिपने की कोशिश में लगे हुए हैं. इसी बीच आज कपिल मिश्रा की मां मीडिया के सामने आज आयीं और अरविंद केजरीवाल के नाम एक खुला पत्र पढ़ा जो इस प्रकार है…

प्रिय अरविंद,

यह पहला और आखिरी पत्र लिख रही हूं तुम्हे.

मेरा बेटा तुम्हारे से सवाल पूछेगा और तुम सवालों से बचोगे ऐसा कभी नहीं सोचा था.

जब जब तुम मुझसे मिले हो तुमने हमेशा सार्वजनिक जीवन मे पारदर्शिता की बात की. हर चीज को जनता के सामने रखने की बात की.

आज मेरे बेटे पर भाजपा का एजेंट होने का आरोप लगा रहे हो, सोशल मीडिया में झूठी तस्वीरें तुम्हारे सबसे करीबी साथी फैला रहे हैं.

कल शाम को आम के ज्यादातर वरिष्ठ नेताओं ने सोशल मीडिया पर जो तस्वीर फैलाई उस कार्यक्रम में तो तुम भी थे. तुम्हारी सारी कैबिनेट थी. कुमार विश्वास के पिताजी के सम्मान में वो कार्यक्रम था.

अनशन पर बैठे कपिल मिश्रा पर हमला, हमलावर पुलिस हिरासत में

कितना झूठ अरविंद, आखिर कितना??

याद है जब तुम मेरे घर आए थे कि कपिल को पार्टी में लेना चाहता हूं, चुनाव लड़वाना है कपिल मान नहीं रहा. वो केवल आंदोलन करना चाहता था, तब तुम आए थे मेरे पास कि कपिल की जरूरत है.

आज तुम्हारे लोग मुझे भी भ्रष्टाचारी कह रहे हैं. तुम चुप हो. दिल्ली की सबसे पहली मोहल्ला सभा मैंने लगाई थी. 2007 में. तुम भी तो आए थे उस मोहल्ला सभा में, तुम्हारे सारे साथी आए थे. तब तो कोई आंदोलन या पार्टी का नामों निशान नहीं था. कपिल उस मोहल्ला सभा को संचालित कर रहा था.

कपिल मिश्रा आप से निलंबित, आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी

तुम्हारी अपनी किताब स्वराज में तुमने मेरे काम करने के तरीकों को लिखा हैं. आज कहां से कहां आ गए हो तुम. मुझे तुमने ही बताया था कि जब आप के 28 विधायक जीत कर आये तो सबसे पहले उन्हें कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में मेरी ही मोहल्ला सभा की वीडियो दिखाई गई.

अरविंद, तुमने कपिल के साथ काम तो किया है पर शायद उसे पहचाना नहीं. वो बहुत जिद्दी है. तीन दिन से कुछ नहीं खाया उसने. मुझे गर्व है कि मैंने ऐसे बेटे को जन्म दिया.

एक मां होने के नाते बस इतना कहना चाहती हूं कि छोटी सी जानकारी उसने मांगी है वो दे दो. वो किसी का एजेंट नही केवल सच का एजेंट है. ये झूठ तुम्हारे किसी काम नहीं आएंगे, भगवान से डरना सीखों.

‘आप’ का दंगल: केजरीवाल का हथियार यूज करेंगे कपिल मिश्रा

आशीर्वाद और स्नेह

डॉ अन्नपूर्णा मिश्रा

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola