‘‘आप'''' का टूटना तय! केजरीवाल भी नहीं मना पाये नाराज विश्‍वास को

Updated:
विज्ञापन

नयी दिल्ली : आम आदमी पार्टी का टूटना लगभग तय माना जा रहा है. नाराज कुमार विश्‍वास से पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने मुलाकात की है लेकिन वे भी उन्हें मनाने में कामयाब नहीं रहे. जानकारी के अनुसार पार्टी में विवाद के मद्देनजर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कल देर रात पार्टी के […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : आम आदमी पार्टी का टूटना लगभग तय माना जा रहा है. नाराज कुमार विश्‍वास से पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने मुलाकात की है लेकिन वे भी उन्हें मनाने में कामयाब नहीं रहे. जानकारी के अनुसार पार्टी में विवाद के मद्देनजर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कल देर रात पार्टी के वरिष्ठ नेता कुमार विश्वास से मुलाकात की लेकिन ऐसा प्रतीत होता है कि इस बैठक का कोई खास परिणाम नहीं निकला.

कुमार विश्वास : भाजपा के एजेंट या अरविंद केजरीवाल के छोटे भाई!

सूत्रों ने बताया कि विश्वास ने कल हुई बैठक में इस बात पर जोर दिया कि ओखला विधायक अमानतुल्ला खान के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए. खान ने विश्वास पर ‘‘आरएसएस-भाजपा’ का एजेंट होने और पार्टी में तख्तापलट की साजिश रचने का आरोप लगाया था. आप विधायकों के एक वर्ग ने आज तडके विश्वास के साथ एक अलग बैठक की लेकिन इसकी विस्तृत जानकारी अभी उपलब्ध नहीं है.

खान ने सोमवार को पार्टी की राजनीतिक मामलों की समिति से इस्तीफा दे दिया था. विश्वास ने आरोप लगाया था कि केजरीवाल को चाटुकारों की मंडली घेरे है और खान ‘‘मुखौटा’ हैं और उस मंडली के लिए काम कर रहे हैं. विश्वास ने भावुक होते हुए पार्टी से इस्तीफा देने की धमकी दी थी.

विश्वास पर ‘AAP’ में बढ़ रहा अविश्वास, केजरीवाल बोले, ‘कुमार मेरे छोटे भाई, टकराव पैदा करने वाले दुश्मन’

मुख्यमंत्री केजरीवाल और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने विश्वास को शांत करने के लिए कल देर रात गाजियाबाद स्थित विश्वास के आवास पर उनसे मुलाकात की थी. इसके बाद तीनों पार्टी नेताओं संजय सिंह और आशुतोष के साथ केजरीवाल के आवास पर गए। बैठक कल देर रात तक चली. इस मामले पर चर्चा करने के लिए आज पीएसी भी बैठक कर सकती है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola