पाक गोलीबारी में शहीद जवानों के शवों को पाकिस्तानी सैनिकों ने किया विकृत

Updated at : 01 May 2017 5:52 PM (IST)
विज्ञापन
पाक गोलीबारी में शहीद जवानों के शवों को पाकिस्तानी सैनिकों ने किया विकृत

जम्मू : जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तानी गोलीबारी में दो जवानो शहीद हो गये, और उसी समय उस देश की बॉर्डर एक्शन टीम (बैट) द्वारा किये गये हमले में उनके शवों को विकृत किया गया. भारतीय सेना ने इस घृणित कृत्य पर उचित प्रतिक्रिया देने की चेतावनी दी है. भारतीय […]

विज्ञापन

जम्मू : जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तानी गोलीबारी में दो जवानो शहीद हो गये, और उसी समय उस देश की बॉर्डर एक्शन टीम (बैट) द्वारा किये गये हमले में उनके शवों को विकृत किया गया. भारतीय सेना ने इस घृणित कृत्य पर उचित प्रतिक्रिया देने की चेतावनी दी है.

भारतीय सेना के उत्तरी कमान ने एक बयान में कहा है, ‘पाकिस्तान ने कृष्ण घाटी सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर दो अग्रिम चौकियों पर बिना उकसावे के रॉकेट और मोर्टार दागे. इसी वक्त बीएटी ने दोनों चौकियों के बीच गश्ती अभियान पर कार्रवाई शुरू की.’

बयान में कहा गया है, ‘गश्त पर तैनात हमारे दो सैनिकों के शवों को विकृत करके पाकिस्तानी सेना ने सैनिकों जैसे व्यवहार नहीं किया है.’

गौरतलब है कि पाकिस्तान ने जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा पर अर्द्धसैनिक बल की अग्रिम रक्षा लोकेशन (एफडीएल) चौकी पर आज रॉकेट दागे जिसमें सेना के एक जेओसी और बीएसएफ के हेड कांस्टेबल की मौत हो गयी, जबकि एक अन्य जवान जख्मी हो गया.

अर्द्धसैनिक बल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि संघर्ष विराम का उल्लंघन सुबह करीब साढे आठ बजे हुआ. हमले में सेना के नायब सूबेदार परमजीत सिंह और सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की 200वीं बटालियन के एक हेड कांस्टेबल प्रेम सागर की मौत हो गयी.

पाकिस्तानी सेना ने पुंछ और राजौरी सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर पिछले महीने सात बार संघर्ष विराम का उल्लंघन किया था. उन्होंने 19 अप्रैल को पुंछ सेक्टर में संघर्ष विराम का उल्लंघन किया था और 17 अप्रैल को नौशेरा में अग्रिम चौकी पर मोर्टार दागे थे. पाकिस्तान ने इसी सेक्टर में आठ अप्रैल को, पुंछ जिले में पांच अप्रैल को , भीमभर गली सेक्टर में चार अप्रैल को और बालाकोटे और (दिगवार) पूंछ सेक्टरों में दो स्थानों पर तीन अप्रैल को गोलीबारी की थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola