कांग्रेस के पास वापसी करने की ताकत है : एंटनी

Updated at : 30 Apr 2017 4:07 PM (IST)
विज्ञापन
कांग्रेस के पास वापसी करने की ताकत है : एंटनी

तिरुवनंतपुरम : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एके एंटनी ने रविवारको जोर दे कर कहा कि पार्टी के पास वापसी करने की ताकत है और हर कोई चाहता है कि वह देश की सांप्रदायिक ताकतों के खिलाफ लड़ाई की अगुवाई करे. कांग्रेस कार्रवाई समिति के सदस्य ने यहां कहा, ‘‘हमारे पास वापस लौटने की ताकत है. […]

विज्ञापन

तिरुवनंतपुरम : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एके एंटनी ने रविवारको जोर दे कर कहा कि पार्टी के पास वापसी करने की ताकत है और हर कोई चाहता है कि वह देश की सांप्रदायिक ताकतों के खिलाफ लड़ाई की अगुवाई करे.

कांग्रेस कार्रवाई समिति के सदस्य ने यहां कहा, ‘‘हमारे पास वापस लौटने की ताकत है. इससे पहले भी हमने इस तरह की स्थितियों (चुनाव में हार) का सामना किया है. हर कोई चाहता है कि कांग्रेस देश की सांप्रदायिक ताकतों के खिलाफ लड़ाई की अगुवाई करे.’ एंटनी ने यहां एक कार्यक्रम के बाद कहा वर्तमान में कांग्रेस को बेस में सुधार की आवश्यकता है और पार्टी कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक चुनावों के दौरान भिड़ने से बचना चाहिए.

उन्होंने कहा कि राज्य में इस वक्त पार्टी में निचले स्तर पर कार्यकर्ताओं की कमी का संकट है. उन्होंने कहा कि पार्टी के पुनर्गठन के दौरान नये कार्यकर्ताओं को मौका दिया जाना चाहिए.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola