MCD चुनाव में हार के बाद चुनाव आयोग दे सकता है केजरीवाल को एक और झटका
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
नयी दिल्ली : दिल्ली नगर निगम चुनाव में करारी हार के बाद आम आदमी पार्टी के अंदर घमासान शुरू हो गया है. पार्टी में हार की समीक्षा से पूर्व इस्तीफा का दौर जारी है. दूसरी ओर पार्टी नेताओं में मतभेद भी साफ दिख रहा है. आप के शीर्ष नेतृत्व जहां एमसीडी चुनाव में भाजपा की […]
विज्ञापन
नयी दिल्ली : दिल्ली नगर निगम चुनाव में करारी हार के बाद आम आदमी पार्टी के अंदर घमासान शुरू हो गया है. पार्टी में हार की समीक्षा से पूर्व इस्तीफा का दौर जारी है. दूसरी ओर पार्टी नेताओं में मतभेद भी साफ दिख रहा है. आप के शीर्ष नेतृत्व जहां एमसीडी चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत और आप की करारी हार के लिए इवीएम को जिम्मेवार ठहरा रही है वहीं पार्टी के अंदर से ही इसके विपरीत विचार सामने आ रहे हैं.
बहरहाल एमसीडी चुनाव में आप की शर्मनाक हार के बाद भी अरविंद केजरीवाल की मुसीबत कम नहीं हुई है. उनके सामने एक और नयी समस्या दूर खड़ी मुंह चिढ़ा रही है. खबर है चुनाव आयोग इस बार केजरीवाल को तगड़ा झटका देने की तैयारी में है. मामला है आप के 21 विधायकों को अयोग्य घोषित किये जाने की याचिका का है.
मीडिया में चल रही खबरों के अनुसार चुनाव आयोग 15 मई तक इस याचिका पर अपना रुख स्पष्ट कर देगा. अगर फैसला आप के खिलाफ आता है तो फिर अरविंद केजरीवाल की पार्टी दिल्ली विधानसभा में थोड़ी कमजोर पड़ जाएगी. हालांकि इससे सरकार की सेहत पर कोई असर नहीं पड़ने वाला है, लेकिन केजरीवाल को एक बार फिर चुनाव में उतरना पड़ सकता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










