भाजपा के खिलाफ एकजुट हो रही हैं पार्टिया, कितना सफल होगा फार्मूला ?

नयी दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी की बढ़ती ताकत और संगठन विस्तार को देखते हुए विरोधी पार्टियां वर्ष 2019 में होनेवाले लोकसभा चुनाव के मद्देनजर अब एकजुट होकर भाजपा से मुकाबले की तैयारी शुरू कर दी है. बिहार में महागठबंधन (जदयू, राजद और कांग्रेस) भाजपा को सत्ता पर काबिज होने से रोकने में कामयाब रहा, […]
नयी दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी की बढ़ती ताकत और संगठन विस्तार को देखते हुए विरोधी पार्टियां वर्ष 2019 में होनेवाले लोकसभा चुनाव के मद्देनजर अब एकजुट होकर भाजपा से मुकाबले की तैयारी शुरू कर दी है. बिहार में महागठबंधन (जदयू, राजद और कांग्रेस) भाजपा को सत्ता पर काबिज होने से रोकने में कामयाब रहा, लेकिन उत्तर प्रदेश में कांग्रेस और समाजवादी पार्टी का गठबंधन मोदी लहर के आगे नहीं टिक पाया.
2019 लोकसभा चुनाव : भाजपा के लिए चुनौतियां और अवसर, विपक्ष के बिखराव का लाभ उठाने की कोशिश में भाजपा
हार के बाद बसपा अध्यक्ष मायावती ने संकेत दिया कि भाजपा को हराने के लिए पार्टियों को एकजुट होना होगा. हालांकि उन्होंने इस मंच से ईवीएम को भी दोषी ठहरा दिया. वहीं, दिल्ली एमसीडी चुनाव में अरविंद केजरीवाल और कांग्रेस ने भले ही किसी को समर्थन देने से इनकार कर दिया हो, लेकिन दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने माना है कि भाजपा को हराने के लिए भाजपा विरोधी पार्टियों को एकजुट होना होगा. बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी भाजपा को हराने के लिए विरोधी पार्टियों से हाथ मिलाने को तैयार हो गयी हैं.
एकजुट होने की कवायद शुरू
बातचीत और मुलाकातों का दौर शुरू
एक-दूसरे की तारीफ कर रही भाजपा विरोधी पार्टियां
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




