अयोध्या मुद्दा : दोषियों को दंडित किया जाना चाहिए : कांग्रेस
Updated at : 19 Apr 2017 2:48 PM (IST)
विज्ञापन

नयी दिल्ली : कांग्रेस ने बुधवार को कहा कि 1992 के बाबरी मसजिद ढहाने के मामले में कानून का शासन कायम होना चाहिए तथा दोषियों को दंडित किया जाना चाहिए. सुप्रीम कोर्ट द्वारा सीबीआई की याचिका स्वीकार कर लिये जाने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा, ‘‘उच्चतम […]
विज्ञापन
नयी दिल्ली : कांग्रेस ने बुधवार को कहा कि 1992 के बाबरी मसजिद ढहाने के मामले में कानून का शासन कायम होना चाहिए तथा दोषियों को दंडित किया जाना चाहिए. सुप्रीम कोर्ट द्वारा सीबीआई की याचिका स्वीकार कर लिये जाने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा, ‘‘उच्चतम न्यायालय ने कह दिया है. कानून को बिना किसी भय या पक्षपात के अपना काम करने देना चाहिए. न्याय होने दीजिए तथा दोषी को दंडित किया जाना चाहिए. दर्जा, जाति, पंथ, धर्म या क्षेत्र की परवाह किये बिना कानून का शासन सभी के लिए एक समान होता है.’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




