दिल्ली MCD चुनाव : अरविंद केजरीवाल को अपनों से ही मिल रही है चुनौती, अटका रहे हैं राह में रोडे
नयी दिल्ली : आम आदमी पार्टी (आप) की पंजाब और गोवा में करारी हार ने दिल्ली नगर निगम के चुनाव में उसके लिये चुनौती बढ़ा दी है. आगामी 23 अप्रैल को होने वाले नगर निगम चुनाव में आप को विरोधी दलों की चुनौती तो मिल ही रही है, साथ में कभी अपने रहे उन नाराज […]
नयी दिल्ली : आम आदमी पार्टी (आप) की पंजाब और गोवा में करारी हार ने दिल्ली नगर निगम के चुनाव में उसके लिये चुनौती बढ़ा दी है. आगामी 23 अप्रैल को होने वाले नगर निगम चुनाव में आप को विरोधी दलों की चुनौती तो मिल ही रही है, साथ में कभी अपने रहे उन नाराज गुटों से भी निपटना पड़ रहा है जो या तो पार्टी छोड़ चुके हैं या भीतर ही रहकर पार्टी को नुकसान पहुंचा रहे हैं.
एक तरफ आप संयोजक अरविंद केजरीवाल से आप के चंदे का पिछले एक साल से हिसाब मांग रहे पार्टी के पूर्व नेता मुनीष रायजादा सत्याग्रह के नाम पर मुश्किलें खड़ी कर रहे हैं, वहीं आप से अलग पार्टी ‘‘स्वराज इंडिया” बनाने वाले यागेन्द्र यादव सभी 272 वार्ड में अपने उम्मीदवार उतार कर आप की राह में रोडे अटका रहे हैं. इससे इतर आप के लगभग आधा दर्जन नाराज विधायक भी पार्टी के भीतर रह कर आप के नुकसान को बढ़ाने में लगे हैं. इनमें मंत्री पद से हटाये गये असीम अहमद, संदीप कुमार और जितेन्द्र सिंह तोमर के अलावा स्वराज इंडिया खेमे का साथ दे रहे विधायक पंकज पुष्कर और कर्नल देवेन्द्र सहरावत शामिल हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










