कांग्रेस पार्टी को पुनर्निर्माण की जरूरत, लेकिन नेतृत्व गंभीर नहीं : एसएम कृष्णा

Updated at : 23 Mar 2017 4:18 PM (IST)
विज्ञापन
कांग्रेस पार्टी को पुनर्निर्माण की जरूरत, लेकिन नेतृत्व गंभीर नहीं : एसएम कृष्णा

नयी दिल्ली : कांग्रेस पार्टी को नख से शिख तक पुनर्निर्माण की जरूरत है, लेकिन मैं कांग्रेस नेतृत्व में कोई गंभीरता नहीं देखता हूं. कांग्रेस नेतृत्व और पार्टी के सदस्यों और कार्यकर्ताओं के बीच कोई संबंध नजर नहीं आता है. यह बयान आज कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए वरिष्ठ नेता एसएम कृष्णा ने दिया […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : कांग्रेस पार्टी को नख से शिख तक पुनर्निर्माण की जरूरत है, लेकिन मैं कांग्रेस नेतृत्व में कोई गंभीरता नहीं देखता हूं. कांग्रेस नेतृत्व और पार्टी के सदस्यों और कार्यकर्ताओं के बीच कोई संबंध नजर नहीं आता है.

यह बयान आज कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए वरिष्ठ नेता एसएम कृष्णा ने दिया है. वे कल ही भाजपा में शामिल हुए हैं. उन्होंने कहा कि मैंने पार्टी में सिर्फ सम्मान चाहा था और विचार-विमर्श, मैंने कभी किसी पद की मांग नहीं की थी.

एसएम कृष्णा ने कहा कि मोदी जी भ्रष्टाचार के विरोधी हैं और वे इसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करने वाले हैं, उनकी यह बात मुझे पसंद आयी. मैं नोटबंदी के उनके कदम का भी स्वागत करता हूं.

गौरतलब है कि कांग्रेस छोड़कर कल भाजपा में शामिल हुए कृष्णा यूपीए सरकार में विदेश मंत्री रहे थे और वे कर्नाटक के मुख्यमंत्री भी रह चुके हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola