बीएमसी चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, संजय निरूपम ने की इस्तीफे की पेशकश

Updated at : 23 Feb 2017 2:15 PM (IST)
विज्ञापन
बीएमसी चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, संजय निरूपम ने की इस्तीफे की पेशकश

मुंबई : महाराष्ट्र के नगर निकाय चुनाव में कांग्रेस के खराब प्रदर्शन के कारण मुंबई प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष संजय निरूपम ने गुरुवार को पार्टी आलाकमान के सामने इस्तीफे पेशकश की है. महाराष्ट्र के 10 नगर निगमों और 25 जिला परिषदों के लिए मतगणना हो रही है. प्रदेश के 10 नगर निगम की मतगणना के […]

विज्ञापन

मुंबई : महाराष्ट्र के नगर निकाय चुनाव में कांग्रेस के खराब प्रदर्शन के कारण मुंबई प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष संजय निरूपम ने गुरुवार को पार्टी आलाकमान के सामने इस्तीफे पेशकश की है. महाराष्ट्र के 10 नगर निगमों और 25 जिला परिषदों के लिए मतगणना हो रही है. प्रदेश के 10 नगर निगम की मतगणना के दौरान अभी तक के आये रुझान में पांच प्रमुख नगर निगम मुंबई में कांग्रेस 17 सीटों पर जीत हासिल करके तीसरे स्थान पर है, जबकि 59 सीटों पर जीत हासिल करके शिवसेना पहले स्थान पर बनी हुई है. इस बीच भाजपा 35 सीटों पर जीतकर दूसरे और 10 सीटों के साथ एक सीट के साथ मनसे चौथे और चार सीट पर जीत हासिल करने के बाद राकांपा छठे स्थान पर है.

मुंबई के चुनाव नतीजों में इस समय 227 सीटों पर हो रही मतगणना में 202 सीटों नतीजे घोषित कर दिये गये हैं. इसमें शिवसेना 59 सीटों पर जीत हासिल करके 35 सीटों पर बढ़त बनाये हुई है, जबकि 35 सीट पर कब्जा जमाने के साथ भाजपा 27 सीटों पर आगे चल रही है. प्रदर्शन के मामले में तीसरे स्थान पर रहने वाली कांग्रेस ने मुंबई में 17 सीटों पर जीत हासिल करने के बाद 5 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि फायरब्रांड नेता राज ठाकरे की पार्टी मनसे एक सीट पर जीत हासिल करके 10 सीटों पर बढ़त बनाये हुई है. अब तक आये चुनाव नतीजों में राकांपा की हालत सबसे खस्ता नजर आ रही है और वह 4 सीट पर जीत हासिल करके महज दो सीटों पर ही बढ़त में दिखाई दे रही है.

वहीं, शिवसेना के लिए महाराष्ट्र नगर निकायों में महत्वपूर्ण ठाणे के चुनाव नतीजों की बात करें, तो यह भी उसकी स्थिति मजबूत है और वह अपना गढ़ बचाने में कामयाब रही है. इस नगर निगम में शिवसेना 4 सीटों पर जीत हासिल करके 24 सीटों पर बढ़त बनाकर पहले स्थान पर बरकरार है, जबकि 6 सीटों पर जीत हासिल करने के 5 सीटों पर बढ़त के साथ भाजपा दूसरे स्थान पर है.

इस क्षेत्र में एक सीट पर जीत और छह सीटों पर बढ़त के साथ राकांपा तीसरे, चार सीटों पर बढ़त के साथ मनसे चौथे और बिना जीत या बढ़त के साथ कांग्रेस जीत की दौड़ से फिलहाल बाहर है. इस क्षेत्र में 131 सीटों पर हुए चुनाव में करीब 54 सीटों के नतीजे घोषित किये जा चुके हैं.

इसके अलावा, अन्य आठ नगर निगमों में भी कांग्रेस का प्रदर्शन अन्य प्रतिस्पर्द्धी दलों के मुकाबले काफी फीकी ही नजर आ रही है. ऐसे में, प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष संजय निरूपम में चुनाव नतीजों के अंतिम घोषणा होने से हार स्वीकार करते हुए पहले ही पार्टी आलाकमान के सामने अपने इस्तीफे की पेशकश कर दी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola