राहुल गांधी ने मनमोहन सिंह को सबसे ज्यादा बेइज्जत किया है : अनुपम खेर
Updated at : 09 Feb 2017 8:19 PM (IST)
विज्ञापन

मुंबई : मशहूर अभिनेता अनुपम खेर ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की आलोचना करते हुए कहा है कि उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को सबसे ज्यादा बेइज्जत किया है. खेर ने ट्वीट किया, ‘‘माफ कीजिएगा, आपसे ज्यादा किसी ने भी (पूर्व) प्रधानमंत्री की बेइज्जती नहीं की है. संवाददाता सम्मेलन में अध्यादेश फाडना याद है.” सिंह […]
विज्ञापन
मुंबई : मशहूर अभिनेता अनुपम खेर ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की आलोचना करते हुए कहा है कि उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को सबसे ज्यादा बेइज्जत किया है.
खेर ने ट्वीट किया, ‘‘माफ कीजिएगा, आपसे ज्यादा किसी ने भी (पूर्व) प्रधानमंत्री की बेइज्जती नहीं की है. संवाददाता सम्मेलन में अध्यादेश फाडना याद है.” सिंह पर नरेन्द्र मोदी के ‘रेनकोट’ संबंधी तंज की राहुल ने आलोचना की है जिस पर खेर का यह बयान आया है.
दरअसल, राहुल के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर एक पोस्ट किया गया, ‘‘जब एक प्रधानमंत्री अपने पूर्वाधिकारी की खिल्ली उड़ाने के निचले स्तर तक खुद को ले जाते हैं, तब वह संसद और राष्ट्र की गरिमा को चोट पहुंचाते हैं.” राहुल की टिप्पणी खेर को नागवार गुजरी, जिनकी पत्नी एवं अदाकारा किरन खेर भाजपा सांसद हैं.
गौरतलब है कि मोदी ने कहा था कि किसी को भी ‘रेनकोट पहन कर नहाने की कला’ मनमोहन सिंह से सीखना चाहिए क्योंकि उनके शासन काल के दौरान कई सारे घोटाले होने के बावजूद उन पर एक भी दाग नहीं है.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




