शत्रु बोले, मैं तो कम्पाउंडर बनने लायक भी नहीं था, स्वास्थ्य मंत्री बन गया

गुवाहाटी : अभिनेता से नेता बने शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि मैं तो कम्पाउंडर बनने की भी काबिलियत नहीं रखता था लेकिन मैंने स्वास्थ्य मंत्री के तौर पर काम किया. ब्रह्मपुत्र साहित्य महोत्सव में दीपा चौधरी के साथ बातचीत के दौरान सिन्हा ने कहा, ‘‘मैं तो कम्पाउंडर बनने की भी काबिलियत नहीं रखता था लेकिन […]
गुवाहाटी : अभिनेता से नेता बने शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि मैं तो कम्पाउंडर बनने की भी काबिलियत नहीं रखता था लेकिन मैंने स्वास्थ्य मंत्री के तौर पर काम किया.
ब्रह्मपुत्र साहित्य महोत्सव में दीपा चौधरी के साथ बातचीत के दौरान सिन्हा ने कहा, ‘‘मैं तो कम्पाउंडर बनने की भी काबिलियत नहीं रखता था लेकिन मैंने देश के स्वास्थ्य मंत्री के तौर पर काम किया.” बहरहाल, सिन्हा ने इस बात का उल्लेख किया कि उनके बड़े भाई एक डॉक्टर थे. उन्होंने भारत के लोगों को उन्हें प्यार और सम्मान देने के लिए उनका शुक्रिया अदा किया और बताया कि तब वह बम्बई कोई स्टार बनने के लिए नहीं बल्कि संघर्ष करने और एक अभिनेता बनने के लिए गये थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










