ePaper

जया और अमिताभ अलग-अलग रहते हैं : अमर सिंह

Updated at : 24 Jan 2017 12:49 PM (IST)
विज्ञापन
जया और अमिताभ अलग-अलग रहते हैं : अमर सिंह

नयी दिल्ली : विवादस्पद बयानों के लिए मीडिया के सुर्खियों में रहने वाले अमर सिंह ने एक बार फिर विवाद पैदा करने वाला बयान दिया है. इस बार उनका निशाना अमिताभ बच्चन हैं. उन्होंने दावा किया है कि अमिताभ बच्चन और उनकी पत्नी जया बच्चन एक दूसरे से अलग -अलग रह रहे हैं. अमर सिंह […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : विवादस्पद बयानों के लिए मीडिया के सुर्खियों में रहने वाले अमर सिंह ने एक बार फिर विवाद पैदा करने वाला बयान दिया है. इस बार उनका निशाना अमिताभ बच्चन हैं. उन्होंने दावा किया है कि अमिताभ बच्चन और उनकी पत्नी जया बच्चन एक दूसरे से अलग -अलग रह रहे हैं. अमर सिंह यहीं नहीं रुके उन्होंने जया बच्चन और ऐश्वर्या राय के बीच झगड़े की ओर भी इशारा किया.

दरअसल मुलायम परिवार में झगड़े को लेकर एक मीडियाकर्मी ने जब उनसे सवाल पूछा तो उन्होंने जवाब में कहा कि लोग हर झगड़े के पीछे अमर सिंह का हाथ बताते हैं. उन्होंने बताया कि पिछले कई सालों से अमिताभ बच्चन और जया बच्चन मुंबई स्थित अपने आवास जनक और प्रतीक्षा में अलग -अलग रहते हैं . इस बात के लिए भी मुझे जिम्मेवार माना जाता है.

ज्ञात हो कि किसी जमाने में अमर सिंह, अमिताभ बच्चन के बेहद करीब थे लेकिन अब दोनों के रिश्ते पहले जैसे नहीं है. पिछले दिनों अमर सिंह ने कहा था कि अपने बेटे के चलते मुलायम सिंह ने मुझे अकेले छोड़ दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola