ओपिनियन पोल में कौन आगे कौन पीछे, पढ़े पूरा सर्वे

नयी दिल्ली : उत्तरप्रदेश सहित पांच राज्यों में चुनाव की तारीख का एलान आज हो गया. इसके साथ ही इन राज्यों की अगली संभावित सरकार किस दल या गंठबंधन की होगी, इसे लेकर आंकड़ों को टटोलने का दौर तेज हो गया है.एबीपी, लोकनीति और सीएसडीएस के सर्व के मुताबिक उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड और पंजाब में बीजेपी […]
नयी दिल्ली : उत्तरप्रदेश सहित पांच राज्यों में चुनाव की तारीख का एलान आज हो गया. इसके साथ ही इन राज्यों की अगली संभावित सरकार किस दल या गंठबंधन की होगी, इसे लेकर आंकड़ों को टटोलने का दौर तेज हो गया है.एबीपी, लोकनीति और सीएसडीएस के सर्व के मुताबिक उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड और पंजाब में बीजेपी अच्छा करती दिख रही है.उत्तराखंड में सत्ता कांग्रेस के हाथ से निकलती दिख जान पड़ रही है, जबकि उत्तरप्रदेश में समाजवादी पार्टी में विभाजन नहीं भी होता है, तो भी अखिलेश यादव को सत्ता में लौटने के लिए कम-से-कम एक चौथाई सीटों का समर्थन पाने के लिए दूसरे दलों या निर्दलीय को मनाना पड़ सकता है. यहां किसी दल को स्पष्ट बहुमत मिलता नहीं दिख रहा और राज्य त्रिशंकु विधानसभा की ओर बढ़ सकती है. भाजपा उत्तराखंड में दुबारा लौटती रही है. पंजाब भाजपा-अकाली दल की झोली में जा सकती है.
एबीपी, लोकनीति और सीएसडीएस के सर्व में पांच राज्यों में आम लोगों के मिजाज को टटोलने की कोशिश की गयी. इस सर्वे में पांचों राज्यों में भाजपा अपनी पकड़ औऱ मजबूत करती नजर आ रही है, तो कांग्रेस पंजाब, उत्तराखंड में भाजपा को टक्कर दे रही है. गोवा और पंजाब में आम आदमी पार्टी पहली बार चुनाव लड़ रही है, जहां आप नयी पार्टी के रूप में लोगों को पसंद आ रही है. मतदाता इस बात से खुश है कि उन्हें दो या तीन पार्टियों की तुलना में एक और पार्टी ऑप्शन के रूप में मिल गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










