''जंग'' हुई खत्म: नजीब जंग ने केजरीवाल को नाश्ते पर बुलाया, हुई आधे घंटे बात
नयी दिल्ली : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज सुबह-सुबह उपराज्यपाल के पद से इस्तीफा देने वाले नजीब जंग से मुलाकात की. दोनों के बीच करीब आधे घंटे तक बातचीत हुई. मुलाकात के बाद उनके आवास से निकलते वक्त केजरीवाल ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि उनकी यह मुलाकात आधिकारिक नहीं थी. […]
नयी दिल्ली : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज सुबह-सुबह उपराज्यपाल के पद से इस्तीफा देने वाले नजीब जंग से मुलाकात की. दोनों के बीच करीब आधे घंटे तक बातचीत हुई. मुलाकात के बाद उनके आवास से निकलते वक्त केजरीवाल ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि उनकी यह मुलाकात आधिकारिक नहीं थी. जंग ने मुझे नाश्ते पर आमंत्रित किया था. केजरीवाल ने कहा कि उन्होंने बताया कि वे अपने पुराने ऐकेडमिककाम में वापस जाना चाहते हैं इसलिए पद से इस्तीफा दिया है.
आपको बता दें कि आम आदमी पार्टी सरकार के साथ लंबे समय से चले आ रहे टकराव के बीच उप राज्यपाल नजीब जंग ने गुरुवार को इस्तीफा दे दिया. जंग के कार्यालय ने कहा कि उन्होंने केंद्र सरकार को इस्तीफा सौंप दिया है. उनके इस्तीफे की वजह नहीं बतायी गयी है.
नजीब जंग (65) ने नौ जुलाई, 2013 को उप राज्यपाल का पदभार संभाला था. जंग ने अपने कार्यकाल खासकर दिल्ली में एक साल के राष्ट्रपति शासन के दौरान मिले सहयोग एवं स्नेह के लिए जनता का धन्यवाद किया. जंग ने पिछले दो वर्ष साथ काम करने के लिए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को भी धन्यवाद किया.
नजीब जंग के अचानक इस्तीफे की जानकारी शायद केंद्रीय गृह मंत्रालय को भी नहीं थी. गृह सचिव राजीव महर्षि ने कहा कि दो दिन पहले जब उनकी जंग से मुलाकात हुई थी तो उन्होंने ऐसा कोई संकेत नहीं दिया था. उनके इस्तीफे के बारे में मुझे मीडिया से जानकारी मिली. सूत्रों ने कहा कि उप राज्यपाल ने गृह सचिव को सूचित किया था कि वह 25 दिसंबर से एक जनवरी के बीच निजी दौरे पर गोवा जा रहे हैं.
मालूम हो कि उपराज्यपाल और दिल्ली की आप सरकार के बीच लंबे समय से जंग चल रहा था. यह विवाद सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचा था, जिसमें दिल्ली सरकार के अधिकारों का मामला भी था. ऐसे में इस अटकल को बल मिल रहा है कि उनके इस्तीफे के पीछे दिल्ली में निर्वाचित सरकार की शक्तियों को लेकर अगले माह आनेवाले शीर्ष अदालत के फैसले से जुड़ा हो सकता है. माना जा रहा है कि जंग वापस शिक्षा के जंग के इस्तीफे के खबर आते ही वह ट्विटर पर ट्रेंड करने लगे जिसपर लोगों की प्रतिक्रिएं आने लगी हालांकि जंग के इस्तीफे पर चर्चा से ज्यादा लोगों ने केजरीवाल का मजाक बनाना बेहतर समझा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










