100 करोड़ी रेड्डी के बाद तमिलनाडु के सबसे बड़े अधिकारी के घर आयकर विभाग का छापा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 21 Dec 2016 11:03 AM
चेन्नई : तमिलनाडु के मुख्य सचिव पी राजमोहन राव के घर पर आयकर विभाग ने आज छापा मारा है. प्राप्त जानकारी के अनुसार अन्ना नगर के उनके आवास पर छापेमारी के अलावा 10 अन्य जगहों पर भी कार्रवाई जारी है. राव के आवास पर आज तड़के आईटी अधिकारियों की टीम पहुंची. इस टीम में पांच […]
चेन्नई : तमिलनाडु के मुख्य सचिव पी राजमोहन राव के घर पर आयकर विभाग ने आज छापा मारा है. प्राप्त जानकारी के अनुसार अन्ना नगर के उनके आवास पर छापेमारी के अलावा 10 अन्य जगहों पर भी कार्रवाई जारी है. राव के आवास पर आज तड़के आईटी अधिकारियों की टीम पहुंची. इस टीम में पांच अधिकारी हैं. खबर है कि आईटी अधिकारियों की टीम लगातार उनसे पूछताछ कर रही है.
आपको बता दें कि इस साल के आरंभ में ही पी राजमोहन राव को तमिलनाडु के मुख्य सचिव का पदभार दिया गया था. फिनासियल एक्सप्रेस के मुताबिक, आयकर विभाग की टीम पी राजमोहन राव के पुत्र के भी खातों और अन्य संपत्तियों को खंगाल रही है.
यह पहली बार किसी राज्य के सबसे बड़े अधिकारी के यहां छापा मारा गया है. इससे पहले खनन कारोबारी शेखर रेड्डी के यहां आयकर छापे पड़े थे जिसके बाद उनकी अकूत संपत्ति का पता चला था. रेड्डी को मुख्य सचिव का करीबी बताया जाता है इसलिए छापों को रेड्डी के यहां पड़े छापों से जोड़कर देखा जा रहा है.
आयकर विभाग के अधिकारी मुख्य सचिव और उद्योगपति शेखर रेड्डी के बीच संबंधों की भी जांच करने में लगे हुए हैं. उल्लेखनीय है कि इससे पहले दिसंबर के दूसरे हफ्ते में आयकर विभाग की टीम ने उद्योगपति शेखर रेड्डी के ठिकानों पर छापेमारी की थी. छापेमारी में रेड्डी और उनके सहयोगियों के यहां से 142 करोड़ रुपये से ज्यादा के कैश बरामद हुए थे. इतना ही नहीं इस छापेमारी में आयकर विभाग को 127 किलोग्राम से ज्यादा सोना भी मिला था.
शेखर रेड्डी को ब्यूरोक्रेट्स के बेहद करीबी के तौर पर देखा जाता है. उनके सत्ताधारी एआइएडीएमके नेताओं से भी करीबी संबंध बताए जाते हैं.
यहां उल्लेख कर दें कि काले धन के खिलाफ मुहिम देशभर में जारी है जिसके तहत आयकर विभाग ने नोटबंदी के अब तक 3,185 करोड़ रुपये से अधिक की अघोषित आय का पता लगाया है, जबकि 86 करोड़ रुपये के नये नोट जब्त किए गए हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










