पाकिस्तानी बच्चा बना भारत में सबसे कम उम्र का अस्थिमज्जा डोनर

बेंगलूरु : आठ महीने का पाकिस्तानी बच्चा रेयान भारत में अस्थि मज्जा दान करने वाला कम उम्र का डोनर बन गया है. शहर के एक अस्पताल में उसकी बडी बहन को स्वस्थ अस्थि मज्जा कोशिका का सफल प्रतिरोपण किया गया. डॉक्टरों ने बताया कि पाकिस्तान के साहिवाल की रहने वाली ढाई साल की जीनिया दुर्लभ […]
बेंगलूरु : आठ महीने का पाकिस्तानी बच्चा रेयान भारत में अस्थि मज्जा दान करने वाला कम उम्र का डोनर बन गया है. शहर के एक अस्पताल में उसकी बडी बहन को स्वस्थ अस्थि मज्जा कोशिका का सफल प्रतिरोपण किया गया. डॉक्टरों ने बताया कि पाकिस्तान के साहिवाल की रहने वाली ढाई साल की जीनिया दुर्लभ बीमारी हीमेफेगोसिटिक लिंफोहिस्टियोसाइटोसिस (एचएलएच) की शिकार थी. इस बीमारी में अस्थि मज्जा में कुछ अनियमित कोशिकाएं बनती है जो कि सामान्य कोशिकाओं को खत्म कर देती है जिससे उच्च ज्वर, रक्त कण की निम्न मात्रा, यकृत और प्लीहा में वृद्धि होती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




