किसानों की समस्या को लेकर प्रधानमंत्री से मिले राहुल गांधी, मोदी ने कहा - ‘मिलते रहिए''

नयी दिल्ली : राहुल गांधी ने कांग्रेस के शीर्ष नेताओं के साथ आज किसानों के मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की. राहुल ने पीएम मोदी से किसानों की कर्ज माफी सहित किसानों के अन्य मांग और नोटबंदी के कारण हो रही समस्याओं को लेकर एक ज्ञापन सौंपा. प्रधानमंत्री ने ज्ञापन स्वीकार करते हुए […]
नयी दिल्ली : राहुल गांधी ने कांग्रेस के शीर्ष नेताओं के साथ आज किसानों के मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की. राहुल ने पीएम मोदी से किसानों की कर्ज माफी सहित किसानों के अन्य मांग और नोटबंदी के कारण हो रही समस्याओं को लेकर एक ज्ञापन सौंपा. प्रधानमंत्री ने ज्ञापन स्वीकार करते हुए जरुरी कदम उठाने का भरोसा दिया और राहुल गांधी से मिलते रहिए कहा.
We met PM on problems faced by farmers,loans, suicides and MSP issue. PM has promised to look into the matter:Capt Amarinder Singh pic.twitter.com/8gpQwHxsqj
— ANI (@ANI) December 16, 2016
मुलाकात के बाद कांग्रेस के कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री से किसानों की समस्याओं जैसे ऋण, न्यूनतम समर्थन मूल्य और आत्महत्या जैसे मुद्दों पर बात की गयी. प्रधानमंत्री ने इसे गंभीरता से देखने का वादा किया. कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल में राहुल गांधी के अलावा ग़ुलाम नबी आजाद, मल्लिकार्जुन खड़गे, ज्योतिरादित्य सिंधिया, राज बब्बर, प्रमोद तिवारी, रवनीत बिट्टू और दूसरे नेता भी शामिल हुए.
गौरतलब है कि कांग्रेस पार्टी एनडीए सरकार पर लगातार किसानों विरोधी होने का आरोप लगा रही है. कांग्रेस के बड़े नेताओं का कहना है कि सरकार की नीतियों की वजह से किसान आत्महत्या करने को मजबूर है. उन्हें उनके फसलों के सही दाम नहीं मिल पा रहे हैं. सरकार किसानों को सुविधाएं मुहैया कराने में असमर्थ साबित हो रही है. 8 नवंबर को नोटबंदी के बाद पीएम मोदी लगातार विपक्षी दलों के निशाने पर हैं. नोटबंदी के फैसले को गरीब विरोधी बताया जा रहा है. a
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










