गोवा के सीएम ने एमजीपी के दो मंत्रियों को अपनी कैबिनेट से हटाया
Updated at : 13 Dec 2016 10:36 AM (IST)
विज्ञापन

पणजी : गोवा में सहयोगी महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी (एमजीपी) के नेताओं सुदीन धवलीकर और दीपक धवलीकर द्वारा भाजपा के नेतृत्व वाली राज्य सरकार के खिलाफ अपना आक्रोश दिखाये जाने के बाद मुख्यमंत्री लक्ष्मीकांत पारसेकर ने आज रात दोनों को अपनी कैबिनेट से हटा दिया. पारसेकर ने गोवा की राज्यपाल मृदुला सिन्हा को देर रात फैक्स […]
विज्ञापन
पणजी : गोवा में सहयोगी महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी (एमजीपी) के नेताओं सुदीन धवलीकर और दीपक धवलीकर द्वारा भाजपा के नेतृत्व वाली राज्य सरकार के खिलाफ अपना आक्रोश दिखाये जाने के बाद मुख्यमंत्री लक्ष्मीकांत पारसेकर ने आज रात दोनों को अपनी कैबिनेट से हटा दिया.
पारसेकर ने गोवा की राज्यपाल मृदुला सिन्हा को देर रात फैक्स भेजकर अपने मंत्रिमंडल से इन दोनों मंत्रियों को हटाने की सिफारिश की.
इसके साथ पारसेकर की कैबिनेट में मंत्रियों की कुल संख्या घटकर 10 रह गई है.
मुख्यमंत्री ने बताया, ‘‘मैंने भारतीय संविधान के अनुच्छेद 164 (1) के तहत दोनों मंत्रियों को हटाने की सिफारिश की है.” इन दोनों मंत्रियों के विभाग किसी और को दिये जाने तक ये विभाग अब मुख्यमंत्री के ही पास रहेंगे.
बहरहाल, इन मंत्रियों के हटाये जाने से राज्य सरकार पर इस समय कोई खतरा पैदा नहीं होगा. संपर्क करने पर दीपक धावलिकर ने कहा कि उन्हें राज्य मंत्रिमंडल से हटाए जाने के बारे में कोई सूचना नहीं मिली.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




