दिल्ली के रैन बसेरों में अब मिलेगा मुफ्त में खाना

नयी दिल्ली : नोटबंदी के कारण गरीबों और बेघरों की मदद के मकसद से दिल्ली सरकार ने उनके लिए राजधानी के 10 रैन बसेरों में मुफ्त भोजन मुहैया कराने की सुविधा शुरू की. दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया और शहरी विकास मंत्री सत्येंद्र जैन ने उत्तर दिल्ली के दांडी पार्क आश्रय में जरुरतमंदो को […]
नयी दिल्ली : नोटबंदी के कारण गरीबों और बेघरों की मदद के मकसद से दिल्ली सरकार ने उनके लिए राजधानी के 10 रैन बसेरों में मुफ्त भोजन मुहैया कराने की सुविधा शुरू की. दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया और शहरी विकास मंत्री सत्येंद्र जैन ने उत्तर दिल्ली के दांडी पार्क आश्रय में जरुरतमंदो को तीन वक्त का भोजन मुहैया कराने की सुविधा शुरू की. इस पहल की शुरुआत करते हुए सिसौदिया ने कहा कि बड़े नोटों की नोटबंदी के चलते कोई भी भुखमरी का शिकार नहीं होगा.
जिन केंद्रों पर इस तरह के भोजन केंद्र संचालित होंगे उनमें गीता घाट, यमुना पुश्ता, दांडी पार्क, जामा मस्जिद, सराय काले खां, निजामुद्दीन नीला गुम्बद, सराय फूस, झंडेवालान आश्रय एक, कोटला मुबारकपुर और पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन के पास फतेहपुरी शामिल हैं. वर्तमान में रैन बसेरों में रहने वाले लोगों को मुफ्त चाय और नाश्ते की सुविधा दी जाती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




