केजरीवाल ने कहा, ठंड आ गयी मफलर निकल गया है

Updated:
विज्ञापन

नयी दिल्ली : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मफलर निकाल लिया है. इतना ही नहीं उन्होंने यह भी घोषणा कर दी है कि ठंड आ गयी है. अपने फेसबुक पेज पर केजरीवाल ने लिखा, ठंड आ गयी है मफ़्लर निकल गया आप भी अपना ख़याल रखें.केजरीवाल के इस स्टेट्स को हजारों लोगों ने लाइक […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मफलर निकाल लिया है. इतना ही नहीं उन्होंने यह भी घोषणा कर दी है कि ठंड आ गयी है. अपने फेसबुक पेज पर केजरीवाल ने लिखा, ठंड आ गयी है मफ़्लर निकल गया आप भी अपना ख़याल रखें.केजरीवाल के इस स्टेट्स को हजारों लोगों ने लाइक शेयर और कमेंट किया है.

इनके इस कमेंट पर कई तरह के कमेंट आये हैं. अरविंद केजरीवाल की सेहत और मफलर को लेकर सोशल मीडिया में खूब मजाक बनता रहा है. उनके मफलर और खांसी को लेकर कई तरह के जोक बनें जिनसे अरविंद भी अच्छी तरह वाकिफ है. उन्होंने इस तरह के एक शो में भी हिस्सा लिया था जिसमें उनका डुब्लीकेट उनसे राजनीति, उनके इमेज के विषय में सवाल करता है.
इस तरह के शो का हिस्सा बनकर केजरीवाल ने हमेशा यह दिखाने की कोशिश की है कि वो उनके ऊपर बनाये गये जोक और चुटकुलों का आनंद लेते हैं. ठंड आते ही कई लोगों ने टि्वटर पर यह कहना शुरू कर दिया था कि केजरीवाल जी ने अबतक मफलर नहीं निकाला . लगता है अबतक ठंड नहीं आया आज केजरीवाल ने इस तरह के चुटकुलों को एक तरह से जवाब दिया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola