गोवा में 1.5 करोड़ के नये दो-दो हजार के नोट जब्त

पणजी : नोटबंदी के बाद जहां देशभर में नये नोट को लेकर लोगों को परेशानी का सामना करना पडा़ रहा है. लोगों को घंटों एटीएम और बैंकों में लाइन पर खड़े होना पड़ रहा है, वहीं गोवा और फरीदाबाद से पुलिस ने कुछ लोगों को नये नोट के साथ गिरफ्तार किया है. गोवा पुलिस ने […]
पणजी : नोटबंदी के बाद जहां देशभर में नये नोट को लेकर लोगों को परेशानी का सामना करना पडा़ रहा है. लोगों को घंटों एटीएम और बैंकों में लाइन पर खड़े होना पड़ रहा है, वहीं गोवा और फरीदाबाद से पुलिस ने कुछ लोगों को नये नोट के साथ गिरफ्तार किया है.
Goa Police seized Rs.1.5 crores in new currency notes during raids in Ponda and Porvorim. 2 people arrested; investigation underway. pic.twitter.com/njpGSpFkiQ
— ANI (@ANI) December 7, 2016
गोवा पुलिस ने आज 1.5 करोड़ रुपये के नये दो-दो हजार के नोट जब्त किये हैं. पोंडा और पोरवोरिम में छापेमारी के दौरान गोवा पुलिस ने कुछ युवकों को 1.5 करोड़ रुपये के नये दो-दो हजार के नोट के साथ गिरफ्तार किया. इसी प्रकार फरीदाबाद से भी खबर है कि सूरजकुंड पुलिस ने 8.90 लाख रुपये के दो-दो हजार के नये नोटों के साथ चार युवकों को पकड़ा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










