सदन नहीं चलने पर भड़के आडवाणी तो अनंत कुमार ने कराया शांत
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 07 Dec 2016 2:09 PM
नयी दिल्ली : नोटबंदी के मुद्दे पर संसद में लगातार तीसरे सप्ताह हंगामा जारी रहने के बीच भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी आज उखड़े-उखड़े नजर आए. उन्होंने आज लोकसभा में सदन की कार्यवाही नहीं चल पाने को लेकर गहरा क्षोभ प्रकट किया. प्राप्त जानकारी के अनुसार आडवाणी को यह कहते सुना गया कि न […]
नयी दिल्ली : नोटबंदी के मुद्दे पर संसद में लगातार तीसरे सप्ताह हंगामा जारी रहने के बीच भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी आज उखड़े-उखड़े नजर आए. उन्होंने आज लोकसभा में सदन की कार्यवाही नहीं चल पाने को लेकर गहरा क्षोभ प्रकट किया. प्राप्त जानकारी के अनुसार आडवाणी को यह कहते सुना गया कि न तो स्पीकर और न ही संसदीय कार्य मंत्री सदन को चला पा रहे हैं. बेहद क्षुब्ध दिख रहे आडवाणी को सदन में विपक्ष के लगातार हंगामे एवं विरोध पर तथा विपक्ष के कई सदस्यों के नारेबाजी करते हुए सत्ता पक्ष की सीटों के सामने आ जाने पर संसदीय कार्य मंत्री अनंत कुमार से अपनी नाखुशी व्यक्त करते सुना गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










