‘टाइम पर्सन ऑफ द ईयर'' का एलान आज, हमारे पीएम नरेंद्र मोदी की राह में यह है रोड़ा

Updated:
विज्ञापन

न्यूयॉर्क : दुनिया भर में प्रतिष्ठित पत्रिका टाइम आज अपने पर्सन ऑफ द ईयर का एलान करेगी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को टाइम पत्रिका के ‘पर्सन ऑफ द ईयर’ के वार्षिक सम्मान के लिए अमेरिका के निर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूसी राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन के साथ सूचीबद्ध किया गया है. मालूम हो कि मोदी ऑनलाइन […]

विज्ञापन

न्यूयॉर्क : दुनिया भर में प्रतिष्ठित पत्रिका टाइम आज अपने पर्सन ऑफ द ईयर का एलान करेगी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को टाइम पत्रिका के ‘पर्सन ऑफ द ईयर’ के वार्षिक सम्मान के लिए अमेरिका के निर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूसी राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन के साथ सूचीबद्ध किया गया है. मालूम हो कि मोदी ऑनलाइन सर्वे में ट्रंप व पुतिन को पीछे छोड़ते हुए पहले नंबर पर आये हैं और ऐसा पहली बार नहीं है. 2014 में भी टाइम पत्रिका के पर्सन ऑप द ईयर में नरेंद्र मोदी अव्वल आये थे, लेकिन इबोला फाइटरों को पर्सन ऑफ द ईयर घोषित किया गया था. ऐसे में इस बार भी अव्वल आने पर यह कहना मुश्किल है कि उन्हें पर्सन ऑफ ईयर घोषित किया ही जायेगा.इस बार ट्रंप पर भी लोगों की नजरें हैं, जिन्होंने वैश्विक मीडिया में सुर्खियां बटोरी और विपरीत परिस्थितियों में अमेरिका के राष्ट्रपति का चुनाव जीता.

दूसरी ओर आॅनलाइन पोल जितने के बाद नरेंद्र मोदी स्थानीय टूडे शो के पोल में हिलेरी क्लिंटन से पिछड़ गये हैं. टाइम पर्सन ऑफ द ईयर का नाम फाइनल करने में इस पोल का रोल भी अहम होता है. यह पोल अभी भी जारी है.

यहां यह जानता महत्वपूर्ण है कि ऑनलाइन सर्वे के बावजूद टाइम के संपादक मंडल का टाइम पत्रिका के पर्सन ऑफ ईयर चयन में सबसे अहम भूमिका होती है. वे कई कसौटियों पर अंतिम नाम पर मुहर लगाते हैं और ऐसे में ऑनलाइन सर्वे में जीत-हार कम प्रभावी हो जाता है.नसिर्फ मोदी के साथ बल्कि दूसरे कई शख्स के साथ ऐसा पहले कई बार हुआ है.

टाइम के संपादकों ने इस सम्मान के आखिरी दावेदारों के तौर पर 11 लोगों को चुना है. पत्रिका हर साल खबरों को प्रभावित करने वाले किसी व्यक्ति को पर्सन ऑफ इ ईयर चुनती है. मोदी के संदर्भ में टाइम ने कहा कि भारतीय प्रधानमंत्री देश की अर्थव्यवस्था को ऐसी स्थिति में ले गये हैं जो ‘उभरते बाजार के तौर पर दुनिया की सबसे सकारात्मक कहानी’ है.

उसने यह भी कहा कि कालेधन पर अंकुश लगाने के लिए मोदी ने 500 और 1,000 रुपये के पुराने नोटों को चलन से बाहर करने का कदम उठाया, लेकिन इसको लेकर चिंता है कि इससे देश की आर्थिक प्रगति धीमीपड़ सकती है. पत्रिका के ऑनलाइन सर्वेक्षण में मोदी विजेता बने थे. इस सर्वेक्षण में उन्होंने दूसरी बार जीत हासिल की है.

ये हैं अहम दावेदार

टाइम पर्सन ऑफ इ ईयर के दावेदारों में इस बार मोदी के अलावा ट्रंप, पुतिन, फेसबुक के संस्थापक मार्क जुकरबर्ग, तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तैयब एर्दोगन, यूके इंडिपेंडेंट पार्टी के नेता निगेल फैरेज, अमेरिकी जिमनास्ट और ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता सिमोन बिल्स, अमेरिका की पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन और गायिका बेयोंस आदि शामिल हैं.

पिछले साल जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल को टाइम पर्सन ऑफ द ईयर चुना गया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola