सर्जिकल स्ट्राइक को अंजाम देने वाले लेफ्टिनेंट जनरल को मिला प्रमोशन

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 30 Nov 2016 2:20 PM

विज्ञापन

नयी दिल्ली : सर्जिकल स्ट्राइक को अंजाम देने वाले लेफ्टिनेंट जनरल रणबीर सिंह को मोदी सरकार ने महत्वपूर्ण पदभार देने का फैसला लिया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार देश की तीन हमलावर फौजों में सबसे महत्वपूर्ण स्ट्राईक वन कोर की कमान रणबीर सिंह संभालेंगे. वर्तमान कमाण्डर-इन-चीफ शौकीन चौहान असम रायफल्स के नए कमाण्डर का पदभार […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : सर्जिकल स्ट्राइक को अंजाम देने वाले लेफ्टिनेंट जनरल रणबीर सिंह को मोदी सरकार ने महत्वपूर्ण पदभार देने का फैसला लिया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार देश की तीन हमलावर फौजों में सबसे महत्वपूर्ण स्ट्राईक वन कोर की कमान रणबीर सिंह संभालेंगे. वर्तमान कमाण्डर-इन-चीफ शौकीन चौहान असम रायफल्स के नए कमाण्डर का पदभार संभालेंगे.

सूत्रों की माने तो अब तक सैन्य मुख्यालय में डायरेक्टर जनरल ऑफ मिलिटरी ऑपरेशन्स (डीजीएमओ) के पद पर कार्यरत लेफ्टिनेंट जनरल रणबीर सिंह को पदोन्नति देते हुए स्ट्राईक वन कोर का अगला कमाण्डर नियुक्त किया गया है. वह लेफ्टिनेंट जनरल शौकीन चौहान का स्थान ग्रहण करेंगे.

यह फैसला प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में गठित मंत्रिमण्डलीय नियुक्ति समिति द्वारा लिया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola