Assam Coal Mine: कोयला खदान में फंसे हैं 9 लोग, माइन में भरता जा रहा है पानी, बचाव के लिए हो रहा यह उपाय, देखें Video
MP Coal Mine Accident, Symbolic Image
Assam Coal Mine: असम के दीमा हसाओ स्थित कोयला खदान में फंसे मजदूरों को बचाने की पूरी कोशिश की जा रही है. बचाव के लिए भारतीय सेना के गोताखोरों समेत सेना के जवान, असम राइफल्स, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ की टीमों को लगाया गया है.
Assam Coal Mine: असम के दीमा हसाओ जिले में स्थित एक कोयला खदान में 9 मजदूर फंसे हुए हैं. सोमवार को खदान दुर्घटना के बाद मजदूर उसमें फंस गये हैं. हादसे के बाद से ही बचाव अभियान जारी है. सबसे बड़ी समस्या है कि खदान में पानी भरता जा रहा है. पानी का स्तर 100 फुट तक बढ़ गया है. भारतीय सेना, असम राइफल्स, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ की टीमों समेत अन्य एजेंसियां बचाव अभियान में लगे हुए हैं. असम के दिमा हसाओ जिले के 3 किलो, उमरांगसो इलाके में एक कोयला खदान में फंसे 9 लोगों को बचाने के लिए कल से बचाव अभियान में लगी हुई हैं.
कोल इंडिया दिया मदद का आश्वासन
घटना को लेकर जिला अधिकारी ने बताया कि बचाव अभियान जोर शोर से चलाया जा रहा है. हालांकि, अभी तक किसी भी श्रमिक को खदान से बाहर नहीं निकाला जा सका है. बचाव कार्य में सेना के जवान लगे हुए हैं. जरूरी उपकरणों से लैस गोताखोरों और सैपर्स जैसे विशेषज्ञों को बचाव अभियान में लगाया गया है. इससे पहले असम से सीएम हिमंता बिस्वा सरमा ने सोशल मीडिया एक्स पर कहा था कि ‘बचाव अभियान में सहायता के लिए नौसेना के गोताखोरों को बुलाया गया है. उन्होंने यह भी कहा है कि उन्होंने सहायता के लिए केंद्रीय कोयला मंत्री जी किशन रेड्डी से भी बात की है. उन्होंने तुरंत कोल इंडिया को इस मिशन में असम सरकार को पूर्ण समर्थन देने के निर्देश जारी किए हैं.
खदान से निकाला जा रहा है पानी
जिस खदान में 9 मजदूर फंसे हैं उसमें पानी भरता जा रहा है. खदान से पानी बाहर निकालने के लिए मशीनें भी लगाई गई हैं. जो तेजी से पानी बाहर निकाल रही है. इधर खदान में लगातार पानी भरता जा रहा है. बता दें. असम के उमरांगसो स्थित असम कोयला खदान में अचानक पानी भर जाने के कारण सोमवार से ही नौ मजदूर अंदर फंसे हुए हैं.
खदान में फंसे हैं ये मजदूर
खदान के कर्मचारियों के अनुसार, खदान के अंदर जो मजदूर फंसे हुए हैं उनके नाम हैं. गंगा बहादुर श्रेथ, हुसैन अली, जाकिर हुसैन, सरपा बर्मन, मुस्तफा शेख, खुशी मोहन राय, संजीत सरकार, लिजान मगर और सरत गोयारी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










