ePaper

एनआईए की जाकिर नाइक के परिसरों में तलाशी जारी, वेबसाइट बंद की

Updated at : 21 Nov 2016 9:30 PM (IST)
विज्ञापन
एनआईए की जाकिर नाइक के परिसरों में तलाशी जारी, वेबसाइट बंद की

मुंबई : राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने आज लगातार तीसरे दिन विवादित इस्लामी प्रचारक जाकिर नाइक, उसके एनजीओ और कुछ सहयोगियों के परिसरों पर छापेमारी की. एनआईए ने नाइक के प्रतिबंधित संगठन ‘इस्लामिक रिसर्च फाउंडेशन’ :आईआरएफ: की वेबसाइट बंद कर दी. आतंक रोधी जांच एजेंसी नाइक को तलब भी किया गया है. नाइक एक जुलाई […]

विज्ञापन

मुंबई : राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने आज लगातार तीसरे दिन विवादित इस्लामी प्रचारक जाकिर नाइक, उसके एनजीओ और कुछ सहयोगियों के परिसरों पर छापेमारी की. एनआईए ने नाइक के प्रतिबंधित संगठन ‘इस्लामिक रिसर्च फाउंडेशन’ :आईआरएफ: की वेबसाइट बंद कर दी.

आतंक रोधी जांच एजेंसी नाइक को तलब भी किया गया है. नाइक एक जुलाई को ढाका आतंकी हमले के बाद उनका नाम चर्चा में आने के समय से विदेश में हैं. इस हमले में शामिल एक आतंकवादी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था कि वह नाइक के भाषणों से प्रेरित है.आईआरएफ कार्यालयों और परिसरों पर छानबीन अभियान अब भी जारी है. हारमनी मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के परिसरों पर भी छापा मारा गया है जहां से नाइक के पीस टीवी के कार्यक्रम प्रसारित होते थे. एनआईए ने आईआरएफ की वेबसाइट भी बंद की जो कथित रुप से नाइक के ‘‘घृणा फैलाने वाले भाषणों’ का प्रचार कर रही थी.

एक एनआईए प्रवक्ता ने कहा, ‘‘जांच के तहत, इसकी आनलाइन क्रियाकलाप पर पाबंदी सहित एक प्रतिबंधित संगठन के खिलाफ जरुरी सभी कार्रवाई की जा रही है.’ केंद्र द्वारा पिछले सप्ताह आईआरएफ पर प्रतिबंध लगाया था और इसे पांच साल के लिए गैरकानूनी क्रियाकलाप रोकथाम कानून के तहत आतंकवादी संगठन घोषित किया था. अगर नाइक एनआईए के सम्मन का जवाब नहीं देते हैं तो उनके खिलाफ इंटरपोल के जरिये रेड कार्नर नोटिस जारी किया जाएगा.
अधिकारियों ने कहा कि एनआईए अब भी नाइक के फेसबुक पेज, ट्विटर एकाउंट और यूट्यूब वीडियो को बंद करने का प्रयास कर रहा है जिसमें कथित ‘‘आपत्तिजनक’ सामग्री मौजूद है. एनआईए अमेरिका में अधिकारियों से मदद मांग सकती है जहां गूगल और याहू जैसे इंटरनेट कंपनियों के सर्वर मौजूद हैं. एजेंसी के उन 50 लोगों से संबंधित मामलों की जांच करने की उम्मीद है जो नाइक की बातें सुनकर चरमपंथ की तरफ बढ गये थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola