नोटबंदी का आज 13वां दिन: सुबह-सुबह लोगों की परेशानी जानने ATM पहुंचे राहुल गांधी
नयी दिल्ली : कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी आज तड़के सुबह पैसे के लिए एटीएम की लाइन में खड़े लोगों से मिलने के लिए दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में पहुंचे. उनके पहुंचते ही कुछ लोग नोट बंदी के समर्थन में अपनी बातें रखने लगे जबकि कुछ लोग इसके विरोध में. झगड़ा होते देख राहुल गांधी ने […]
नयी दिल्ली : कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी आज तड़के सुबह पैसे के लिए एटीएम की लाइन में खड़े लोगों से मिलने के लिए दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में पहुंचे. उनके पहुंचते ही कुछ लोग नोट बंदी के समर्थन में अपनी बातें रखने लगे जबकि कुछ लोग इसके विरोध में. झगड़ा होते देख राहुल गांधी ने दोनों पक्षों से शांत रहने की अपील की.
प्राप्त जानकारी के अनुसार जहांगीरपुरी के बाद राहुल गांधी इंद्रलोक इलाके में भी एटीएम के बाहर लोगों से मिले और उनकी परेशानी से रु-ब-रु हुए. आपको बता दें कि नोटबंदी का जमकर विरोध कर रहे कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी इससे पहले भी बैंक और एटीएम में लाइन में लग चुके हैं और लोगों की परेशानी जान चुके हैं.
गौरतलब है कि आज नोटबंदी का 13वां दिन है. लोगों के दर्द से रु-ब-रु होने के बाद राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर जोरदार हमला किया और कहा कि उन्हें यह बात समझ नहीं आएगी कि केंद्र सरकार के इस कदम के कारण लोगों को कितनी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.
इधर, सोमवार को एक बार फिर संसद में नोटबंदी को लेकर हंगामे की उम्मीद है क्योंकि विपक्ष मामले को लेकर नियम 56 के तहत चर्चा की मांग कर रहा है जबकि सत्ता पक्ष नियम 193 के तहत चर्चा कराना चाहता है. शुक्रवार को हंगामे के कारण दोनों सदन को स्थगितकरना पड़ा था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










