सुभाष चंद्रा ने केजरीवाल के खिलाफ आपराधिक मानहानि का केस किया

Updated:
विज्ञापन

नयी दिल्ली : राज्यसभा सदस्य सुभाष चंद्रा ने आज शहर की एक अदालत में बडे पुराने नोटों का चलन बंद होने के बीच झूठा आरोप लगाकर उनकी कथित रुप से मानहानि करने के लिए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के अभियोजन की मांग की. एस्सेल समूह के चेयरमैन चंद्रा ने अपनी याचिका में आरोप लगाया […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : राज्यसभा सदस्य सुभाष चंद्रा ने आज शहर की एक अदालत में बडे पुराने नोटों का चलन बंद होने के बीच झूठा आरोप लगाकर उनकी कथित रुप से मानहानि करने के लिए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के अभियोजन की मांग की.

एस्सेल समूह के चेयरमैन चंद्रा ने अपनी याचिका में आरोप लगाया कि केजरीवाल ने 11 नवंबर को संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए उनके खिलाफ ‘‘झूठे, मनगढंत और मानहानिपूर्ण आरोप’ लगाए. कल सुनवाई के लिए रखी जा सकने वाली इस शिकायत में मुख्यमंत्री के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 500 के तहत अभियोजन की मांग की गई.
अधिवक्ता विजय अग्रवाल के जरिये दायर शिकायत में दावा किया गया कि केजरीवाल ने मानहानिपूर्ण बयान देकर शिकायतकर्ता (चंद्रा) की मानहानि की और अवैध क्रियाकलापों में शामिल होने का संकेत देकर तथा अनुचित व्यवहार संबंधी लांछन लगाकर उनकी प्रतिष्ठा को गंभीर नुकसान पहुंचाया. शिकायत में कहा गया कि केजरीवाल ने 11 नवंबर को राष्ट्रीय मीडिया के सामने संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए शिकायतकर्ता के खिलाफ झूठे, मनगढंत और मानहानिपूर्ण आरोप लगाए.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola