भारत ने कश्मीर में किशनगंगा बिजली परियोजना पर विश्वबैंक के फैसले पर जतायी आपत्ति

Published at :10 Nov 2016 10:57 PM (IST)
विज्ञापन
भारत ने कश्मीर में किशनगंगा बिजली परियोजना पर विश्वबैंक के फैसले पर जतायी आपत्ति

नयी दिल्ली: भारत ने जम्मू-कश्मीर में किशनगंगा एवं राटले पनबिजली परियाजनाओं को लेकर पाकिस्तान द्वारा की गयी उसकी शिकायत पर ध्यान देने के लिए एक पंचाट का गठन एवं निष्पक्ष विशेषज्ञ को नियुक्त करने के विश्व बैंक के ‘‘अस्पष्ट” फैसले पर आज कडी आपत्ति जतायी.भारत ने विश्व बैंक से एक निष्पक्ष विशेषज्ञ नियुक्त करने की […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली: भारत ने जम्मू-कश्मीर में किशनगंगा एवं राटले पनबिजली परियाजनाओं को लेकर पाकिस्तान द्वारा की गयी उसकी शिकायत पर ध्यान देने के लिए एक पंचाट का गठन एवं निष्पक्ष विशेषज्ञ को नियुक्त करने के विश्व बैंक के ‘‘अस्पष्ट” फैसले पर आज कडी आपत्ति जतायी.भारत ने विश्व बैंक से एक निष्पक्ष विशेषज्ञ नियुक्त करने की मांग की थी जबकि पाकिस्तान ने पंचाट के गठन की मांग की थी.निष्पक्ष विशेषज्ञ नियुक्त करने के विश्व बैंक के फैसले से हैरान भारत ने कहा कि दोनों पर एक साथ आगे बढना ‘‘कानूनी रूप से अतार्किक” हैं.

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरुप ने कहा, ‘‘विश्व बैंक ने अस्पष्ट तरीके से एक साथ दो समानांतर तंत्रों पर आगे बढने का फैसला किया है. भारत उन कार्र्रवाईर्यों का हिस्सा नहीं हो सकता जो सिंधु जल संधि के अनुरुप नहीं हैं.” उन्होंने कहा, ‘‘सरकार और विकल्पों पर विचार करेगी और इसी के अनुरुप कदम उठाए जाएंगे।” भारत और पाकिस्तान ने 1960 में सिंधु जल संधि की थी और विश्व बैंक भी इसका हिस्सा है. संधि के तहत विश्व बैंक की, मतभेदों एवं विवादों के हल की प्रक्रिया में विशिष्ट भूमिका है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola