कूड़ा बिनने वाली महिला को बैग में मिले 1,000 के 52 नोट
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :10 Nov 2016 7:23 PM (IST)
विज्ञापन

पुणे : यहां कूड़ा बिनने वाली एक बुजुर्ग महिला को यहां एक बैग में 1,000 के 52,000 मूल्य के नोट मिले. दो दिन पहले सरकार ने 1,000 का नोट बंद कर दिया था. बुजुर्ग महिला को एक प्लास्टिक के बैग में ये नोट मिले. हालांकि, उन्होंने तत्काल इसकी जानकारी निरीक्षक को दी जिसने पुलिस को […]
विज्ञापन
पुणे : यहां कूड़ा बिनने वाली एक बुजुर्ग महिला को यहां एक बैग में 1,000 के 52,000 मूल्य के नोट मिले. दो दिन पहले सरकार ने 1,000 का नोट बंद कर दिया था. बुजुर्ग महिला को एक प्लास्टिक के बैग में ये नोट मिले. हालांकि, उन्होंने तत्काल इसकी जानकारी निरीक्षक को दी जिसने पुलिस को इसकी सूचना दी. पुलिस ने यह घटना आज सुबह लॉ कॉलेज रोड की गलियों में हुई.
शांता ओवहल नामक महिला आज सुबह कूड़ा अलग कर रही थी तभी उन्हें यह प्लास्टिक बैग मिला. बाद में महिला की इसकी सूचना निरीक्षक को दी जिसने पुलिस को इसकी सूचना थी. पुलिस अधिकारी ने कहा कि हम इस बात की जांच कर रहे हैं किसने ये नोट कूड़े के बैग में रखे थे. साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि ये नोट असली हैं या नकली.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










