कोयला घोटाला : पूर्व सांसद विजय दर्डा, अन्य के खिलाफ आरोप तय

Published at :10 Nov 2016 1:43 PM (IST)
विज्ञापन
कोयला घोटाला : पूर्व सांसद विजय दर्डा, अन्य के खिलाफ आरोप तय

नयी दिल्ली : कोयला घोटाले की सुनवाई कर रही विशेष अदालत ने आज राज्यसभा के पूर्व सांसद विजय दर्डा, पूर्व कोयला सचिव एचसी गुप्ता और पांच अन्य के खिलाफ मुकदमा चलाने के लिए आरोप तय किए हैं. उन पर ये आरोप छत्तीसगढ में एक कोयला ब्लॉक के आवंटन में बरतीगयी अनियमिताओं के मामले में तय […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : कोयला घोटाले की सुनवाई कर रही विशेष अदालत ने आज राज्यसभा के पूर्व सांसद विजय दर्डा, पूर्व कोयला सचिव एचसी गुप्ता और पांच अन्य के खिलाफ मुकदमा चलाने के लिए आरोप तय किए हैं. उन पर ये आरोप छत्तीसगढ में एक कोयला ब्लॉक के आवंटन में बरतीगयी अनियमिताओं के मामले में तय किए गए हैं.

अदालत ने दो वरिष्ठ नौकरशाह केएस क्रोफा और केसी सैमरिया, मेसर्स जेएलडी यवतमाल एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड और इसके निदेशक कुमार जायसवाल और विजय दर्डा के बेटे देवेंद्र दर्डा केे खिलाफ भी उनके द्वारा अपने आप को निर्दोष बताए जाने आरोपों पर सुनवाई कराए जाने की मांग की. विशेष सीबीआइ न्यायाधीश भरत पाराशर ने अभियुक्तों पर भारतीय दंड संहिता की धारा 120बी (आपराधिक षड्यंत्र) के साथ धारा 409 (सरकारी अधिकारी द्वारा अमानत में खयानत) और धारा 420 (धोखाधड़ी) और भ्रष्टाचार निरोधक कानून की संबंधित धाराओं के तहत आरोप तय किए हैं.

अदालत ने इस मामले में दस्तावेजों की स्वीकारोक्ति एवं उससे इनकार के लिए 16 दिसंबर की तारीख तय की है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola