सीमा पार से फिर ना''पाक हरकत, मेंधार सेक्टर में पाकिस्तान ने बरसाये गोले

Updated at : 07 Nov 2016 2:39 PM (IST)
विज्ञापन
सीमा पार से फिर ना''पाक हरकत, मेंधार सेक्टर में पाकिस्तान ने बरसाये गोले

जम्मू : पाकिस्तानी सैनिकों ने आज पुंछ जिले के मेंधार सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर भारतीय चौकियों और रिहाइशी इलाकों को निशाना बनाते हुए मोर्टार से गोले बरसाए जिसका भारत के सुरक्षा बलों ने मुंहतोड जवाब दिया. रक्षा प्रवक्ता ने बताया, ‘आज सुबह नौ बजकर 15 मिनट पर पाकिस्तानी सैनिकों ने पुंछ जिले के मेंधार […]

विज्ञापन

जम्मू : पाकिस्तानी सैनिकों ने आज पुंछ जिले के मेंधार सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर भारतीय चौकियों और रिहाइशी इलाकों को निशाना बनाते हुए मोर्टार से गोले बरसाए जिसका भारत के सुरक्षा बलों ने मुंहतोड जवाब दिया. रक्षा प्रवक्ता ने बताया, ‘आज सुबह नौ बजकर 15 मिनट पर पाकिस्तानी सैनिकों ने पुंछ जिले के मेंधार सेक्टर में बिना उकसावे के संघर्ष विराम का उल्लंघन किया.’ उनके मुताबिक पाकिस्तान ने भारतीय चौकियों और रिहाइशी इलाकों को निशाना बनाते हुये स्वचलित हथियारों से गोलीबारी की और 120 मिमी तथा 82 मिमी के गोले दागे.

सीमा की सुरक्षा में तैनात जवानों ने गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया. अंतिम खबर आने तक दोनों ओर से गोलीबारी जारी थी. कल पाकिस्तानी सेना ने पुंछ जिले के पुंछ सेक्टर और नियंत्रण रेखा के कृष्ण घाटी सेक्टर के जरिए घुसपैठ की दो कोशिशों को अंजाम देने के लिए गोलीबारी की आड़ दी थी. इसमें सेना के दो जवान शहीद हो गये थे और पांच अन्य घायल हो गये थे. घायलों में दो जवान, एक बीएसएफ का अधिकारी और दो महिलाएं शामिल हैं.

लक्षित हमलों के बाद से जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा के नजदीक स्थित रिहाइशी इलाकों और भारतीय चौकियों पर निशाना साधते हुए संघर्ष विराम की लगभग 100 घटनाएं हो चुकी हैं. अंतरराष्ट्रीय सीमा औैर नियंत्रण रेखा के नजदीक जम्मू-कश्मीर के पांच सेक्टरों में आम आबादी को निशाने पर लेते हुए पाकिस्तान की ओर से गोले दागे जाने की सबसे बड़ी घटना एक नवंबर को हुयी थी जिसमें दो बच्चों और चार महिलाओं समेत आठ लोग मारे गये थे जबकि 22 अन्य घायल हो गये थे.

जवाबी कार्रवाई में भारतीय जवानों ने पाकिस्तान की 14 चौकियों को तबाह कर दिया था और दो पाक सैनिकों को मार गिराया था. जम्मू इलाके में सीमापार से जारी भारी गोलीबारी के मद्देनजर राज्य सरकार ने अंतरराष्ट्रीय सीमा और नियंत्रण रेखा पर स्थित 400 स्कूलों को बंद करवा दिया है. जम्मू में अंतरराष्ट्रीय सीमा और नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तान द्वारा गोलीबारी किये जाने और गोले दागे जाने के कारण अब तक 12 आम नागरिकों समेत कुल 18 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 83 से ज्यादा लोग घायल हुये हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola