जेएनयू के विद्यार्थी का पता लगाने के प्रयासों में तेजी लाए दिल्ली पुलिस: जंग
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :04 Nov 2016 10:21 PM (IST)
विज्ञापन

नयी दिल्ली : जेएनयू के लापता विद्यार्थी का पता लगाने में विफल रहने के लिए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा पुलिस की आलोचना किए जाने के एक दिन बाद उप राज्यपाल नजीब जंग ने आज पुलिस को अपने प्रयासों में तेजी लाने को कहा. उप राज्यपाल ने आज विशेष आयुक्त (कानून व्यवस्था), संयुक्त पुलिस […]
विज्ञापन
नयी दिल्ली : जेएनयू के लापता विद्यार्थी का पता लगाने में विफल रहने के लिए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा पुलिस की आलोचना किए जाने के एक दिन बाद उप राज्यपाल नजीब जंग ने आज पुलिस को अपने प्रयासों में तेजी लाने को कहा.
उप राज्यपाल ने आज विशेष आयुक्त (कानून व्यवस्था), संयुक्त पुलिस आयुक्त (दक्षिण-पूर्व रेंज), एसआईटी प्रमुख सहित शीर्ष पुलिस अधिकारियों की आज एक बैठक ली और इस मामले में जांच की प्रगति का जायजा लिया.
उप राज्यपाल कार्यालय ने एक बयान में कहा कि जंग ने लापता विद्यार्थी का पता बताने वाले व्यक्ति के लिए इनाम की राशि एक लाख रपये से बढाकर दो लाख रपये भी कर दी. उत्तर प्रदेश के बदायूं का रहने वाला 27 वर्षीय नजीब अहमद 15 अक्तूबर को लापता हो गया। वह स्कूल ऑफ बायोटेक्नोलॉजी का विद्यार्थी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










